Move to Jagran APP

Jharkhand: सीएम की भाभी ने फिर साधा झारखंड सरकार पर निशाना, सिदो-कान्हू के वशंज के इलाज के लिए चंदा संग्रह को बताया शर्मनाक

संताल क्षेत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर विधायक सीता सोरेन अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधती रहीं हैं। इससे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 11:24 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 11:24 AM (IST)
Jharkhand: सीएम की भाभी ने फिर साधा झारखंड सरकार पर निशाना, सिदो-कान्हू के वशंज के इलाज के लिए चंदा संग्रह को बताया शर्मनाक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी विधायक सीता सोरेन झारखंड में प्रतिपक्ष की भूमिका में।

साहिबगंज, जेएनएन। दुमका विधानसभा उपचुनाव से पहले एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अध्यक्ष शिबू सोरेन के परिवार में राजनीतिक खटराग सामने आया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी झामुमो विधायक सीता सोरेन ने झारखंड सरकार पर इशारे ही इशारे में निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया है- झारखंड के लिए शर्मनाक मामला। हूल विद्रोह सिदो के नायक सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज छोटा मंडल मुर्मू जो ब्रेन टीबी बीमारी से ग्रसित है। उनके इलाज के लिए चंदा करते हुए समाज के लोग दुखद। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में सिदो-कान्हू के वंशज का घर 

संताल क्षेत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर विधायक सीता सोरेन अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधती रहीं हैं। इससे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके क्षेत्र के तहत भोगनाडीह में संताल विद्रोह के नायक सिदो-कान्हू का जन्मस्थान है। उनके वशंज छोटा मंडल मुर्मू के इलाज के चंदा संग्रह को झारखंड के लिए शर्मानाक करार दिया है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने इलाज के लिए सिविल सर्जन को दिया निर्देश 

व‍िधायक सीता सोरेन ने ट़वीटर पर लोगों का चंदा मांगते हुए तस्‍वीरें शेयर करते हुए इसे शर्मनाक बताया। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री से इसपर त्‍वर‍ित संज्ञान लेने की मांग की ताक‍ि उनका इलाज हो सके। इसके बाद स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने साह‍िबगंज स‍िव‍िल सर्जन को फोनकर उनका इलाज एम्‍स, नई द‍िल्‍ली में कराने का आदेश द‍िया है। उन्‍होंने कहा है क‍ि इलाज का पूरा खर्च राज्‍य सरकार वहन करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.