Dhanbad Weather Forecast: आज से आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार बादल गरजने के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। आंधी बारिश से तापमान में भी कमी आएगी। रविवार के बाद से तापमान में लगातार गिरावट आने के आसार हैं।
धनबाद, जेएनएन। मई महीने के पहले दिन बारिश तो नहीं हुई न ही आसमान में बादल छाए। पर मौसम में गर्माहट कम रही। धूप के तेवर कम तल्ख रहे। आम दिनों की तुलना में गर्मी भी थोड़ी कम रही। रविवार से मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार से अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस दौरान आंधी बारिश के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।
मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार बादल गरजने के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। आंधी बारिश से तापमान में भी कमी आएगी। रविवार के बाद से तापमान में लगातार गिरावट आने के आसार हैं। 8 से 9 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है धनबाद का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच चुका था रविवार से मौसम बदलने के कारण इसमें इस इसके 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है तापमान में गिरावट से उमस भरी गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत मिल जाएगी मौसम में बदलाव का कारण दक्षिण पूर्वी राजस्थान से पूर्वी मध्य प्रदेश तक थैली बादलों की श्रृंखला है इसके साथ ही बिहार में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है इस वजह से बादलों की आवाजाही हो रही है रविवार से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी जिससे अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव का अनुमान है।
- 6 मई तक का संभावित तापमान
- रविवार अधिकतम 36 न्यूनतम 25
- सोमवार अधिकतम 36 न्यूनतम 24
- मंगलवार अधिकतम 33 न्यूनतम 23
- बुधवार अधिकतम 32 न्यूनतम 23
- गुरुवार अधिकतम 32 न्यूनतम 23