Move to Jagran APP

PK Roy Memorial College Dhanbad में पीजी की पढ़ाई बंद होने से छात्रों में उबाल, झारखंड छात्र मोर्चा ने शुरू किया चरणबद्ध आंदोलन

PK Roy Memorial College Dhanbad झारखंड छात्र मोर्चा ने कहा है कि बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय को निर्णय वापस लेना होगा और जल्द से जल्द पीजी की पढ़ाई भी पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में पहले की तरह चालू करनी होगी।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 09:56 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 09:56 AM (IST)
PK Roy Memorial College Dhanbad में पीजी की पढ़ाई बंद होने से छात्रों में उबाल, झारखंड छात्र मोर्चा ने शुरू किया चरणबद्ध आंदोलन
पीके राय कॉलेज में पीजी की पढ़ाई के लिए हस्ताक्षर अभियान में शामिल झारखंड छात्र मोर्चा के समर्थक।

धनबाद, जेएनएन। 34 वर्षों से पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई सुचारू रूप से हो रही थी, जिसे बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी ने बंद करवा दिया। यह छात्र हित में नहीं है। इसके लिए झारखंड छात्र मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन का एलान करते हुए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

loksabha election banner

झारखंड छात्र मोर्चा के पीजी विभाग प्रभारी अजीत महतो ने आवासीय कार्यालय राजगंज में बैठक कर यह निर्णय लिया। इसमें मुख्य रूप से झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्रीय कमेटी के सदस्य किशोर महतो, झारखंड छात्र मोर्चा के विश्वविद्यालय प्रवक्ता कुश महतो और झारखंड छात्र मोर्चा के साथ सह सचिव मनोज महतो व मीडिया प्रभारी महेंद्र महतो विशेष रूप से शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि विश्वविद्यालय को निर्णय वापस लेना होगा और जल्द से जल्द पीजी की पढ़ाई भी पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में पहले की तरह चालू करनी होगी।

मोर्चा पीजी की ऑनलाइन डेट को भी आगे बढ़ाने की मांग करता है, क्योंकि अभी तक बहुत सारे छात्रों ने सेमेस्टर-6 में स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर रखा है। ऐसे बहुत सारे छात्र हैं, जिनका कुछ समेस्टर में रिजल्ट में समस्या थी। इनका फिलहाल एग्जाम लिया जा रहा है। झारखंड छात्र मोर्चा विश्वविद्यालय कमेटी से मांग करती है कि पीजी की ऑनलाइन बढ़ाई जाए या छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए दोबारा चांसलर पोर्टल को खोला जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.