Move to Jagran APP

महिला आरक्षित सीटों पर पूरी ताकत झोकेगी भाजपा महिला मोर्चा : सीमा सिंह

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव डा. सीमा सिंह ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में महिला आरक्षित सीटों पर महिला मोर्चा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर राष्ट्रवादी ताकतों की भागीदारी हो इसके लिए पार्टी एड़ी चोटी एक कर देगी।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 09:55 AM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 09:55 AM (IST)
महिला आरक्षित सीटों पर पूरी ताकत झोकेगी भाजपा महिला मोर्चा : सीमा सिंह
सीमा सिंह के साथ रागिनी सिंह और रमा सिन्हा ( फोटो जागरण)।

संस, गोविंदपुर।  धनबाद जिला ग्रामीण महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को गोङ्क्षवदपुर में हुई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव डा. सीमा ङ्क्षसह ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में महिला आरक्षित सीटों पर महिला मोर्चा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर राष्ट्रवादी ताकतों की भागीदारी हो, इसके लिए पार्टी एड़ी चोटी एक कर देगी। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाने में महिलाएं अपनी भूमिका अदा करेंगी।

loksabha election banner

प्रदेश कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा ने कहा कि आधी आबादी के सशक्तीकरण में महिला मोर्चा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अदा कर रहा है। प्रदेश प्रवक्ता रायमुनी देवी ने कहा कि नवसृजित धनबाद जिला में महिलाओं का सशक्त संगठन खड़ा हो गया है। इसे और ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। प्रमंडलीय प्रभारी रितु रानी ङ्क्षसह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए दर्जनों योजनाएं दी हैं। जिला प्रभारी प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि ग्रामीण जिले में महिलाएं बेहतर कर रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने महिला मोर्चा को सभी 18 मंडलों में सशक्त करने के टिप्स दिए। जिलाध्यक्ष जया कुमार ने संगठन की गतिविधियों को सामने रखा।

बैठक में जिला महामंत्री समिता ङ्क्षसह, जिला उपाध्यक्ष भारती देवी, सविता बनर्जी, ङ्क्षबदु दास, अनीमा ङ्क्षसह, रूमा मुखर्जी, चुनचुन कश्यप, जेबा मरांडी, जोबा रानी, सरिता कुमारी, कमला देवी आदि मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.