Move to Jagran APP

Jharkhand By Election: कांग्रेस ने बेरमो उपचुनाव की शुरू की तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष का जीत का दावा

Bermo by poll भारत निर्वाचन आयोग ने अभी तक उपचुनाव की घोषणा नहीं की है लेकिन समझा जाता है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव होगा।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 10:58 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 10:58 AM (IST)
Jharkhand By Election: कांग्रेस ने बेरमो उपचुनाव की शुरू की तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष का जीत का दावा
Jharkhand By Election: कांग्रेस ने बेरमो उपचुनाव की शुरू की तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष का जीत का दावा

बोकारो/ जरीडीह, जेएनएन। झारखंड में अक्टूबर-नवंबर-2020 में बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव होने की संभावना है। झारखंड प्रदेश कांग्रेसन ने बेरमो विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। साथ ही कहा है कि दुमका उपचुनाव में भी झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार की जीत होगी। 

loksabha election banner

भारत निर्वाचन आयोग ने अभी तक उपचुनाव की घोषणा नहीं की है लेकिन समझा जाता है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव होगा। कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से बेरमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के कारण  दुमका में उपचुनाव की नाैबत आन पड़ी है। कांग्रेस, झामुमो और राजद ने गठबंधन बनाकर झारखंड विधानसभा चुनाव-2020 लड़ा था। उपचुनाव में भी दोनों तीनों दल साथ ही रहेंगे। बेरमो में कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। यहां राजेंद्र प्रसाद सिंह के बेटे अनूप सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के पूरे आसार हैं। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने रविवार की शाम जरीडीह के तेतरियाडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में बेरमो उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू की कमी को पूरा करने के लिए संगठन एवं कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। उनके विकास कार्यो के कारण इस सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज हुई थी। मूल्यांकन हो गया है, पूर्ण रुप से विश्वास है कि बेरमो सीट दुबारा जीतेंगे।

मंत्री ने कहा कि सरकार कोविड-19 को देखते हुए मनरेगा व ग्रामीण विकास विभाग प्रवासी मजदूरों को काम व मजदूरी सही समय भुगतान के लिए पैसा आवंटित किया है। इसका ख्याल कार्यकर्ताओं को रखना है। वहीं सरकार के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन से बिना राशन कार्ड धारियों को अनाज देने का काम किया है। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वे ही असली गरीब हैं। सरकार 14 प्रतिशत गरीब लोगों का राशन कार्ड बनाने का काम करेगी।


कृषि और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से भी मदद पहुंचाने की कोशिश

मंत्री ने बताया कि कृषि और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से भी जनता को मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। लॉकडाउन को बढ़ाने के मुद्दे पर कहा कि जहां जरूरत होगी सरकार इस पर विचार करेगी। प्रत्येक जिले की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

प्रदेश में भाजपा के नेता हताश

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि प्रदेश की सरकार अच्छा काम कर रही है। इससे पहले पांच वर्ष तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन अस्पताल में जांच की मशीन नहीं थी। सभी विभागों की हालत खराब थी। रघुवर सरकार में केवल भाजपा नेताओं की हालत सुधरी। उन्होंने कहा कि बेरमो सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की है। सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। मौके पर कुमार जयमंगल ङ्क्षसह, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू, अमूल्य नीरज खलखो, युवा कांग्रेस नेता सन्नी टोप्पो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी, नसीम अख्तर, मो. शिबली, जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी, अशोक मंडल, संतोष महतो, कैलाश जयसवाल, बलराम तिवारी, विनोद महतो, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.