Move to Jagran APP

Dhanbad BJP Politics: संगठन महामंत्री की नसीहत, अंदर की बात अंदर ही रहे बाहर ना उछाले

धर्मपाल ने झरिया के असंतुष्ट 15 कार्यकर्ताओं को भी घर वापसी के लिए मनाया। अरिंदम बनर्जी और दिलीप भारती के नेतृत्व में जनता मजदूर संघ बच्चा गुट में शामिल हुए सभी लोग लौटने को तैयार भी हो गए।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 11:27 AM (IST)
Dhanbad BJP Politics: संगठन महामंत्री की नसीहत, अंदर की बात अंदर ही रहे बाहर ना उछाले
झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल और अन्य ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल का धनबाद दौरा कई मायनों में संगठन को संजीवनी दे गया। विशेषकर महानगर से ग्रामीण तक के संगठन में चल रही कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ने ग्रामीण इकाई के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। उन्हें मनाया भी और चेताया भी। कहा कि कोई असंतोष है तो संगठन की बात संगठन के अंदर रखें। बाहर प्रदर्शन ना करें। अन्यथा यह अनुशासनहीनता में आएगी।

loksabha election banner

सबकी बात सुनने का आश्वासन

धनबाद दाैरे के दाैरान संगठन महामंत्री धर्मपाल ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी बात सुनी जाएगी। जिला अध्यक्ष से इस संबंध में बात की जाएगी। कोई भी व्यक्ति मनमानी नहीं कर सकता। संगठन में सभी को साथ लेकर चला जाएगा। बता दें कि ग्रामीण भाजपा के राम प्रसाद महतो, संजीव मिश्रा, अखिलेश सिंह, राजेश सिंह रविवार को प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपनी पीड़ा बताई थी। हालांकि अखबार में विरोध की खबरें देख धर्मपाल पहले ही सचेत थे।

झरिया में लौट रहे भाजपाइयों में विवाद

धर्मपाल ने झरिया के असंतुष्ट 15 कार्यकर्ताओं को भी घर वापसी के लिए मनाया। अरिंदम बनर्जी और दिलीप भारती के नेतृत्व में जनता मजदूर संघ बच्चा गुट में शामिल हुए सभी लोग लौटने को तैयार भी हो गए। हालांकि जानकारी यह भी है कि भाजपा से इस्तीफा देने वाले 15 में से 8 कार्यकर्ता ही धर्मपाल से मिलने पहुंचे थे। कुछ अन्य कार्यकर्ता लौटने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि वह रविवार को संगठन महामंत्री से मिलने के लिए नहीं पहुंचे। हालांकि अरिंदम बनर्जी की मानें तो उन्होंने सब से बातचीत की थी और सभी लौटने को तैयार हैं। ड्यूटी पर रहने के कारण व धर्मपाल से नहीं मिल सके। जबकि अन्य भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक सभी ने चुप्पी साध रखी है। कई कार्यकर्ता लौटने के मूड में नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.