Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 LIVE: बही ऐसी बयार कि बदल गई सरकार, अधिकांश मुखिया गंवा बैठे कुर्सी

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 पंचायत चुनाव के पहले चरण में बदलाव की बयार बहती नजर आ रही है। मतगणना के पहले दिन इस बदलाव में अधिकांश मुखिया अपनी कुर्सी गंवा बैठे। नए और युवा उम्मीदवारों पर गांव के लोगों ने भरोसा जताया। नए प्रत्याशियों को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 10:17 AM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 LIVE: बदलाव की इस बयार में कई दिग्गज बह गए।

दिलीप सिन्हा, धनबाद: पंचायत चुनाव के पहले चरण में बदलाव की बयार बहती नजर आ रही है। मतगणना के पहले दिन इस बदलाव में अधिकांश मुखिया अपनी कुर्सी गंवा बैठे। नए और युवा उम्मीदवारों पर गांव के लोगों ने भरोसा जताया। नए प्रत्याशियों को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया। इस बदलाव के बीच कुछ ऐसे मुखिया भी थे, जो खुद चुनाव नहीं लड़कर अपनी पत्नी अथवा पति को मैदान में उतारा था।

loksabha election banner

ऐसे एक मुखियाजी अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं। प्रत्याशी बदलने का लाभ उन्हें मिला। बदलाव सबसे अधिक टुंडी एवं तोपचांची प्रखंड में हुआ। टुंडी में सात एवं तोपचांची में पांच पंचायतों के मुखियों का चुनाव परिणाम जारी हुआ। सभी सीटों पर परिवर्तन हुआ। सभी पंचायतों में लोगों ने पुराने मुखियों को खारिज कर दिया। बदलाव की इस बयार में कई दिग्गज बह गए। टुंडी के जीतपुर पंचायत से पहली बार इंद्रलाल बास्की चुनाव जीते हैं। जीतपुर के अलावा मछियारा, मनियाडीह, जाताखुंटी, फतेहपुर, पुरनाडीह एवं कोल्हर पंचायत में सभी सीटिंग मुखिया चुनाव हार गए हैं।

पूर्वी टुंडी में उकमा पंचायत से सुनीता हेम्ब्रम अपनी सीट बचाने में सफल रही हैं। इधर मायरा नावाटांड पंचायत के मुखिया विपिन कुमार दां अपनी पत्नी खोमा मोदक को चुनाव जीताने में सफल रहे हैं। महिला आरक्षित सीट होने के कारण विपिन इस बार चुनाव मैदान में नहीं थे। वैसे विपिन दा की तरह चुरूरिया पंचायत के मुखिया की किस्मत अच्छी नहीं रही। वहां सीटिंग मुखिया की पत्नी गीता देवी चुनाव हार गईं। इधर रघुनाथपुर पंचायत में सीटिंग मुखिया इस बार खुद मैदान से बाहर थे। इस कारण वहां भी लोगों ने नए प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है। पूर्वी टुंडी में इस बार चुरूरिया, मोहलीडीह, रुपण के मुखिया अपनी सीट बचाने में सफल नहीं हो सके। तीनों जगहों पर लोगों ने नए लोगों को समर्थन दिया है।

तोपचांची में जीतपुर, विशनपुर, कोरकोट्टा, पावापुर एवं हरिहरपुर पंचायत के मुखिया अपनी सीट नहीं बचा सके हैं। पांचों सीटों पर जनता ने नए लोगों को मौका दिया है। सबसे खराब स्थिति हरिहरपुर पंचायत के सीटिंग मुखिया दिनेश बरनवाल की रही। महिला आरक्षण के कारण अपनी सीट पर उन्होंने अपनी पत्नी को उतारा था और खुद वार्ड सदस्य का चुनाव लड़े थे। पति-पत्नी दोनों यहां चुनाव हार गए।

पहले दिन के चुनाव परिणाम से बाकी सभी मुखियों की नींद उड़ गई है। अधिकांश सीटिंग मुखियों पर हार का खतरा मंडरा रहा है। वैसे सभी सीटों के परिणाम आने में अभी दो दिन और लगने का अनुमान है।

टुंडी के निर्वाचित मुखिया:

  • जीतपुर पंचायत : इंद्रलाल बास्की
  • फतेहपुर पंचायत : दुबई मुर्मू
  • मछियारा पंचायत : चांद मुनि देवी
  • मनियाडीह पंचायत : लालमुनि देवी
  • जाताखुटी पंचायत : आशा मुर्मू
  • पुरनाडीह पंचायत : बसंत नारायण तिवारी
  • कोल्हर पंचायत : विजय मंडल

पूर्वी टुंडी के निर्वाचित मुखिया:

  • मोहलीडीह पंचायत : बुलू देवी
  • चुरूरिया पंचायत : कन्हाई चंद्र चार
  • उकमा पंचायत : सुनीता हेम्ब्रम
  • रुपण पंचायत : सतीश मुर्मू
  • मायरा नावाटांड़ : खोमा मोदक
  • रघुनाथपुर : सुचिता मरांडी

तोपचांची प्रखंड के निर्वाचित मुखिया:

  • कोरकोट्टा पंचायत : करुणा सिंह
  • पावापुर पंचायत : संगीता देवी
  • हरिहरपुर पंचायत : तबस्सुम खातून
  • जीतपुर पंचायत : जाबिर अंसारी
  • विशनपुर पंचायत : अहमद अली

बदलाव की बयार के बीच आनंद महतो ने मारी हैट्रिक: पूरे तोपचांची में बदलाव की बयार बह रही है। इसके बावजूद आनंद महतो ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होंने पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में हैट्रिक मारी है। वह भी रिकार्ड वोटों से। आनंद महतो 1244 वोटों के बड़े अंतर से जीते हैं। पिछले बार वह करीब एक हजार वोटों के अंतर से जीते थे।

मतगणना की गति काफी धीमी, परिणाम के लिए करना होगा इंतजार: मतगणना की गति पहले दिन काफी धीमी रही। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से मतगणना शुरू हुआ लेकिन पहला परिणाम सुबह करीब साढ़े ग्यारह पावापुर पंचायत के मुखिया का आया। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती गई मतगणना की गति और भी धीमी होती गई। रात करीब साढ़े आठ बजे तक करीब डेढ़ दर्जन मुखिया एवं चार दर्जन वार्ड सदस्यों का ही परिणाम जारी हो सका। मतगणना की धीमी गति के कारण पहले दिन जिला परिषद सदस्यों के वोटों की गिनती नहीं हो सकी। अब दूसरे दिन एक बार फिर वोटों की गिनती शुरू हुई है। आज सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए जाने की उम्‍मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.