Move to Jagran APP

JMM Foundation Day 2021: अध्यक्ष शिबू सोरेन ने मुख्यमंत्री बेटे हेमंत को दी नसीहत, काम न हुआ तो जनता नहीं छोड़ेगी

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया। इस माैके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे। सोरेन के पिता झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि अब हम सरकार चला रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 02 Feb 2021 10:15 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 09:56 AM (IST)
दुमका में झामुमो के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते शिबू सोरेन ( फोटो जागरण)।

दुमका, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने अपने बेटे झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य में विकास नहीं होगा तो जनता नहीं छोड़ेगी। अब यह कहना कि विकास नहीं हो रहा है इसका बहाना नहीं चलेगा। राज्य में अकूत खनिज संपदा है जिसका हिस्सा राज्य को देना होगा। इसके लिए आवाज उठाना होगा। सरकारी पदाधिकारी और पॉलिसी बनाने वालों को भी टाइट होना पड़ेगा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- JMM Foundation Day 2021: बीजेपी को रोकने के लिए ममता से हाथ मिलाने को हेमंत तैयार, कहा-राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर

अब नहीं चलेगा बहाना

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को दुमका के गांधी मैदान में अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया। इस माैके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे। सोरेन के पिता झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि अब हम सरकार चला रहे हैं। हमें झारखंड के विकास और यहां के लोगों के लिए काम करना होगा। अब बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जब तक जीवित हैं तब तक इस दिन स्थापना दिवस मनाते रहेंगे। पहले गाजा-बाजा के साथ रात भर कार्यक्रम चलता था और लोग सवेरे अपने घर लौटते थे। कोविड-19 के कारण कुछ फर्क जरूर पड़ा है। कहा कि अब अलग राज्य की जरूरत नहीं है। अलग राज्य से पहले हम सब को पटना जाना पड़ता था लेकिन अब झारखंड की राजधानी रांची है। ये बातें की राज्य की जनता को समझने जरूरत है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Politics: नाैकरी पर सीएम की बड़ी घोषणा; शहीदों के बच्चों की सीधी भर्ती, 2021 होगा नियुक्तियों का साल

नए साल में बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी : नलिन

झामुमो के शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि कोविड-19 की वजह से एक साल तक राज्य में विकास की गति धीमी रही लेकिन अब हेमंत सरकार विकास को गति देकर कई अहम फैसले कर रही है। आने वाले दिनों में राज्य में नौकरियां देने की पहल तेज होगी। कोविड-19 के कारण दिन में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है ताकि संक्रमण से राज्य की जनता बची रहे। इससे पूर्व एक बार और दिन में स्थापना दिवस मनाया गया था।

राज्य में झामुमो की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए युवाओं को तैयार होने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.