Happy Rose Day 2021: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए आज का दिन बहुत खास, विधायक दे रहे आशीष
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए 7 फरवरी का दिन बहुत ही खास है। 15 साल पहले 7 फरवरी को ही हेमंत सोरेन की शादी कल्पना के साथ हुई थी। संयोग से 7 फरवरी अपने आप में एक खास दिन है। इस दिन रोज मनाया जाता है।
धनबाद, जेएनएन। Happy Rose Day 2021: 7 फरवरी का दिन बहुत ही खास है। 7 फरवरी ही वैलेंटाइन वीक शुरू होता है। इस दिन रोज डे मनाया जाता है। संयोग से 7 फरवरी का दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी बहुत-बहुत खास दिन है। आज ही के दिन 15 साल पहले उनकी शादी हुई थी। 7 फरवरी, 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन की शादी की 15वीं सालगिरह है। इस माैके पर झारखंड की जनता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को बधाई दे रहे हैं। झामुमो गठबंधन सरकार के विधायक भी सोशल मीडिया में अपने-अपने अंदाज में मुख्यमंत्री को आशीष दे रहे हैं।
मा.मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी एवं हमारी प्रिय छोटी बहन कल्पना मुर्मू आप दोनों को शादी की 15वे सालगिरह के मुबारक अवसर पर मंगल कामनाओं के साथ असीम शुभकामनाएं।🎂
💝Happy marriage anniversary💝🎉 pic.twitter.com/sWlAncdV6z— Sita Soren (@SitaSorenMLA) February 7, 2021
हेमंत और कल्पना की हुई थी अरेंज्ड मैरिज
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शादी के 15 साल पूरे हो गए हैं। उनकी शादी ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली कल्पना मुर्मू के साथ हुई है। दोनों की शादी 7 फरवरी, 2006 को हुई थी। सोरेन के लिए कल्पना काफी लकी कही जा सकती हैं। शादी के बाद से ही सोरेन राजनीति में सफलता दर्ज करते जा रहे हैं। साल 2013 में जब हेमंत सोरेन पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तो देखने वाला सीन था। कल्पना सोरेन ने अपने हाथ में कैमरा संभाल रखा है। वह इस यादगार पल को कैमरे में कैद करने में जुटी हुई थी। धड़ाधड़ फोटो शूट कर रही थी।
Wishing a perfect pair a perfectly happy day. My best wishes on your wedding anniversary @HemantSorenJMM and Kalpana soren ji 💐💐 @JmmJharkhand pic.twitter.com/IlpNRUN7HS— Dr Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) February 7, 2021
भाभी सीता ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी दुमका के जामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को शुभकामनाएं दी है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को बधाई दी है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी और उनकी पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन जी को शादी की सालगिरह पर हार्दिक बधाई! pic.twitter.com/xf0HigLGAL— Satyanand Bhogta (@BhogtaSatyanand) February 7, 2021
कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने भी किया ट्वीट कर बधाई दी है। झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने ट्वीट में लिखा है-मुख्यमंत्री जी और उनकी पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन जी को शादी की सालगिरह पर हार्दिक बधाई।