Move to Jagran APP

Jharkhand/ Dhanbad Unlock 4.0: नाैवीं बार बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, 27 जून को संपूर्ण लॉकडाउन; पढ़ें डिटेल्स गाइडलाइंस

Jharkhand Lockdown Latest Update झारखंड में 22 अप्रैल से जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बुधवार को दिशा-निर्देश जारी किया। कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 24 जून की सुबह 6 बजे से 1 जुलाई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 07:07 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 10:40 AM (IST)
Jharkhand/ Dhanbad Unlock 4.0: नाैवीं बार बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, 27 जून को संपूर्ण लॉकडाउन; पढ़ें डिटेल्स गाइडलाइंस
धनबाद में 22 अप्रैल से जारी है मिनी लॉकडाउन ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में 9वीं बार मिनी लॉकडाउन बढ़ाया गया है। 24 जून की सुबह 6 बजे तक मिनी लॉकडाउन जारी था। इसे 1 जुलाई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि यह विस्तार निराशाजनक है। इसमें किसी तरह की छूट नहीं दी गई है। पहले से जारी छूट ही इसमें भी लागू रहेगी। झारखंड के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ के लोगों को बड़ी उम्मीद थी। खासकर बस मालिक, निजी स्कूल संचालक, कोचिंग संचालक और दुकानदार छूट चाहते थे। 24 जून से 1 जुलाई तक विस्तारित मिनी लॉकडाउन के निर्देश को देखकर निराश हुए हैं।

loksabha election banner

 

मुख्य सचिव ने जारी किया स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर दिशा-निर्देश

झारखंड में 22 अप्रैल, 2021 से जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बुधवार को दिशा-निर्देश जारी किया। इसमें कहा गया है कि कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 24 जून की सुबह 6 बजे से 1 जुलाई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। झारखंड में 22 अप्रैल को लॉकडाउन लगा था। इसके बाद 3 जून को अनलॉक 1.0 शुरू हुआ। अनलॉक 3.0 की अवधि 24 जून सुबह 6 बजे तक थी। अब 24 जून से 1 जुलाई तक अनलॉक 4.0 चलेगा।

क्या था पिछला दिशा-निर्देश

मुख्य सचिव की तरफ से जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि 16 जून, 2021 को जारी दिशा-निर्देश ही विस्तारित स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह ( 24 जून से 1 जुलाई) में लागू रहेगा। आइए हम जातने हैं कि पिछला लॉकडाउन में क्या दिशा-निर्देश था जिसका इसबार पालन करना है।

     क्या है खुला-किस पर है प्रतिबंध

  1. सभी जिलों में सभी दुकानें ४ बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी।
  2. शॉपिंग माल और डिपार्टमेंटल स्टोर भी खुल सकेंगे।
  3. सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय में 50 प्रतिशत मानव संसाधन के साथ 4 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगे।
  4. शनिवार की शाम 4 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( सब्जी-फल - किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी। स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध के स्टोर खुले रहेंगे ।
  5. शेष पाबंदी पूर्व की तरह जारी रहेंगी।
  6. सिनेमा हॉल, क्लब, बार, मल्टीप्लेक्स, बंद रहेंगे।
  7. स्टेडियम, स्विमिंग पूल और पार्क बंद रहेंगे।
  8. समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
  9. आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे पर लाभुकों को घर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी।
  10. 5 व्यक्ति से अधिक के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा। 
  11. विवाह में अधिकतम 11 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति।
  12. धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।
  13. जुलूस पर रोक जारी रहेगी।
  14. बस परिवहन पर रोक जारी रहेगी।
  15. राज्य के द्वारा कराने वाली परीक्षा स्थगित रहेंगी।
  16. मेला और प्रदर्शनी पर रोक जारी रहेगी।
  17. निजी वाहन से एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए, दूसरे राज्य से झारखंड आने के लिए या झारखंड से दूसरे राज्य जाने के लिए ई पास आवश्यक होगा।
  18. कुछ अपवाद को छोड़कर दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले को 7 दिन का होम क्वारंटाइन अनिवार्य होगा।
  19. सार्वजानिक स्थान पर मास्क पहनना और सामजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है।
  20. आदेश के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

नाैवीं बार बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह

झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक पहली बार लॉकडाउन लगाया गया था। इसे झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह नाम दिया। इसके बाद से एक-एक सप्ताह के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह बढ़ाया जा रहा है। इस क्रम में 3 जून से लॉकडाउन में छूट दी जा रही है। इसे झारखंड अनलॉक भी कहा जा रहा है। 

  1. पहली बार 22 से 29 अप्रैल, 2021 तक लगाया गया था स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह
  2. दूसरी बार 29 अप्रैल से 5 मई, 2021 तक था लागू
  3. तीसरी बार 5 मई से 13 मई, 2021 तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह था लागू
  4. चौथी बार स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 13 मई से 27 मई तक रहा
  5. पांचवीं बार 27 मई से 3 जून, 2021 तक लागू
  6. छठी बार मिनी लॉकडाउन 3 जून से 10 जून तक लागू
  7. सातवीं बार 10 जून से 17 जून तक
  8. आठवीं बार 17 जून से 24 जून तक
  9. नाैवीं मिनी लॉकडाउन की अवधि 24 जून से 1 जुलाई तक

जानें कब वीकेंड लॉकडाउन

नाैवीं बार स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह-मिनी लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इसके तहत वीकेंड लॉकडाउन भी होगा। 26 जून की शाम 4 बजे तक 28 जून की सुबह तक तमाम हाट-बाजार बंद रहेंगे। 27 जून रविवार को पूरी तरह बंदी रहेगी। इस दाैरान स्वास्थ्य सेवा के साथ ही दूध और पेट्रोल पंप की दुकानें खुली रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.