महाराष्ट्र में झारखंड के मजदूर की पानी के जहाज से गिरकर मौत
जागरण संवाददाता, धनबाद : महाराष्ट्र में झारखंड के मजदूर की पानी के जहाज से गिरकर मौत होने का मामला प
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 02:03 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 02:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धनबाद : महाराष्ट्र में झारखंड के मजदूर की पानी के जहाज से गिरकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि गिरिडीह जिले के गोलगो डुमरी प्रखंड का रहनेवाला रमेश महतो (23) करीब चार महीने पहले महाराष्ट्र के चिपलुन इलाके में काम करने गया था। उसके साथ ही मजदूरी करनेवाले गाव के ही एक साथी ने सूचना दी है कि तीन महीने से वह समुद्र से बालू निकालने वाले एक पानी के जहाज में काम कर रहा था। 19 जून की रात करीब 10 बजे वह समुद्र में गिर गया। उसका शव समुद्र से निकाल लिया गया है। उसका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से पैतृक गाव भेजा गया है। 23 जून शनिवार तक एंबुलेंस पहुंचने की उम्मीद है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें