Move to Jagran APP

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन में दो फाड़

धनबाद झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन में दो फाड़ हो गया है। आपसी मतभेद को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी और धनबाद जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह आमने-सामने हैं। रवि मुखर्जी ने देवेंद्र सिंह पर संघ विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए एसोसिएशन से निलंबित कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 09:33 PM (IST)
झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन में दो फाड़
झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन में दो फाड़

धनबाद : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन में दो फाड़ हो गया है। आपसी मतभेद को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी और धनबाद जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह आमने-सामने हैं। रवि मुखर्जी ने देवेंद्र सिंह पर संघ विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए एसोसिएशन से निलंबित कर दिया है। वहीं देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जो होमगार्ड से बर्खास्त है, वह एसोसिएशन में कैसे रह सकता है।

loksabha election banner

सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने उपायुक्त धनबाद के नाम से पत्र जारी कर बताया है कि जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह को पांच साल के लिए एसोसिएशन से बाहर निकाला जाता है। इस मामले को लेकर मुखर्जी ने कहा कि पिछले कई दिनों से देवेंद्र प्रसाद सिंह संघ की अनुमति के खिलाफ कई मामलों को लेकर पत्रचार कर रहे थे। कई जगहों पर सिंह ने मुखर्जी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है। इसलिए सर्वसम्मति से सिंह के निष्कासन का आदेश दिया गया है।

इधर, देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला बल के समस्याओं को लेकर पत्राचार करना गलत नहीं है। जिला की समस्या के लिए प्रदेश से हर बार आदेश लेना भी जरुरी नहीं है। उन्होंने कहा कि रवि मुखर्जी को काफी पहले ही होमगार्ड से बर्खास्त कर दिया गया है। अब उनका होमगार्ड विभाग से कोई रिश्ता नहीं है। ऐसे में जो व्यक्ति खुद होमगार्ड का जवान नहीं है, वह गृह रक्षकों के संगठन में कैसे रह सकता है। देवेंद्र प्रसाद सिंह ने रवि मुखर्जी के प्रदेश अध्यक्ष रहने पर ही दावा ठोंक दिया है।

प्रदेश और जिलाध्यक्ष के बीच विवाद सामने आने के बाद से गृह रक्षक भी असमंजस में हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि इस मामले पर उपायुक्त व रजिस्ट्रार की ओर से क्या कार्रवाई होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.