Move to Jagran APP

फिल्मी अंदाज में मंत्री ने महिला का हाथ पकड़ हथेली पर दिया ऑटोग्राफ, समर्थकों ने बताया गठबंधन धर्म

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बोकारो में अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने फिल्मी अंदाज में झामुमो की महिला नेता का हाथ पकड़कर उसकी हथेली पर ऑटोग्राफ दिया। उपस्थित लोगों ने इसे गठबंधन धर्म बताया। गुप्ता कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 10:13 PM (IST)
फिल्मी अंदाज में मंत्री ने महिला का हाथ पकड़ हथेली पर दिया ऑटोग्राफ, समर्थकों ने बताया गठबंधन धर्म
झामुमो की महिला नेता पूनम भारती की हथली पर ऑटोग्राफ देते मंत्री बन्ना गुप्ता।

बोकारो, जेएनएन। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के सरल अंदाज का कोई जोड़-तोड़ नहीं है। वह लोगों से मिलते समय सरल स्वभाव का परिचय देते हैं। हर किसी की बात को सुनते हैं। किसी को भी नाराज करना नहीं चाहते हैं। उनका यह एक अंदाज रविवार को बोकारो में देखने को मिला। जब झामुमो की महिला नेता पूनम भारती की हथेली पर ही ऑटोग्राफ दिया। हुआ यह कि मंत्री सिवनडीह के कर्बला मैदान में क्रिकेट मैच के समापन समारोह में पहुंचे थे। कांग्रेस कोटे के मंत्री गुप्ता से झामुमो की महिला नेता ने ऑटोग्राफ की अपील की। महिला के पास डायरी थी नहीं जिसपर मंत्री ऑटोग्राफ देते। ऐसे में उन्होंने महिला की हथेली पर ही हस्ताक्षर कर ऑटोग्राफ दिया। उपस्थित लोगों ने जोर से ठहका लगाया। कहा-यह झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस का पक्का गठजोड़ है। टूटेगा नहीं। मालूम को कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो गठबंधन की सरकार चल रही है। इसमें कांग्रेस भी भागीदार है।

loksabha election banner

वैक्सीन के नाम पर जनता को ठगने की तैयारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त में कोरोना वैक्सीनेशन की बात की गई थी। अब आम लोगों से पैसा लेकर टीका देने की बात कही जा रही है। यह तो जनता को ठगना हुआ। अब केंद्र सरकार यह भी कह सकती कि बिहार चुनाव में वैक्सीन नहीं, वेसलीन लगाने की बात कही थी। गुप्ता ने बोकारो में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि-अभी बंगाल का चुनाव होना है, वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुफ्त में वैक्सीनेशन की बात कही है। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए पैसे देने की बात कह डाली। हर चीज को राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जा सकता है।

चिकित्सकों और मरीजों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की हर मुमकिन कोशिश

एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी सरकार सूबे के चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का हर प्रयास कर रही है जिससे मरीजों के चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहे। चिकित्सक पर हमला करना राज्य सरकार पर हमला जैसा होगा। यह भी कहा कि जो डॉक्टर लापरवाह होंगे, उन पर विभागीय कार्यवाही करने से सरकार नहीं चूकेगी। मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बावजूद राज्य सरकार अपने वादे पर कायम है। पूरे कोरोना काल में केंद्र सरकार घोषणा करती रही, काम झारखंड की सरकार ने किया। इस दौरान मंजूर अंसारी, हीरालाल मांझी, जमील अख्तर, मुख्तार अंसारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.