Move to Jagran APP

प्रखंड 20 सूत्री के गठन में मुख्यमंत्री के जिले में किसकी चली ? यहां देखें-साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा की कमेटी

साहिबगंज राजनीति रूप से महत्वपूर्ण जिला है। इसी जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक हैं। स्वभाविक है कि 20 सूत्री कमेटियों की सूची जारी होने से पहले मुख्यमंत्री के नजर से जरूर गुजरी होगी। उनकी अनुमति से ही प्रखंड कमेटी पर मुहर लगी होगी।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 12:57 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 01:11 PM (IST)
प्रखंड 20 सूत्री के गठन में मुख्यमंत्री के जिले में किसकी चली ? यहां देखें-साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा की कमेटी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। झारखंड सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य के साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गढ़वा व लातेहार जिले के सभी प्रखंडों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का मनोनयन करने के बाद सूची जारी कर दी है।  इससे पहले 6 दिसंबर 2021 को सरकार की ओर 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। जिन जिलों के लिए प्रखंड 20 सूत्री कमेटियों की घोषणा की गई है उनमें साहिबगंज जिला भी शामिल है। साहिबगंज राजनीति रूप से महत्वपूर्ण जिला है। इसी जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक हैं। स्वभाविक है कि 20 सूत्री कमेटियों की सूची जारी होने से पहले मुख्यमंत्री के नजर से जरूर गुजरी होगी। उनकी अनुमति से ही प्रखंड कमेटी पर मुहर लगी होगी।

loksabha election banner

साहिबगंज में दिख रहा कांग्रेस-झामुमो का गठनबंधन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है। यूं तो साहिबगंज जिले में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा का दबदबा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट से विधायक हैं। ऐसे में झामुमो के इशारे के बगैर यहां कोई प्रशासनिक पत्ता नहीं हिलता है। बीस सूत्री कमेटी में झामुमो ने अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस को सम्मान दिया है। कांग्रेस नेताओं को भी प्रखंड बीस सूत्री कमेटियों में स्थान मिला है। हालांकि यह और बात है कि संख्या उतनी जैसी झामुमो की है। साहिबगंज प्रखंड बीस सूत्री कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मोजामिल्ल हक को मिली है। वे झामुमो के जिलाध्यक्ष हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के तहत दो महत्वपूर्ण ब्लाक-बरहेट और पतना प्रखंड की कमेटियों में सभी पदों पर झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिठाया गया है। जबकि बड़हरवा प्रखंड में कांग्रेस को तव्वजों मिली है।

झामुमो के जिला सचिव सुरेश टुडू बने जिला 20 सूत्री कमेटी के उपाध्यक्ष

झामुमो के जिला सचिव सुरेश टुटू को जिला 20 सूत्री कमेटी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र पतना के रहनेवाले हैं। लंबे समय से झामुमो से जुड़े हुए हैं। तीन टर्म से केंद्रीय समिति सदस्य हैं। छह साल तक पतना के प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछले दिनों लगातार दूसरी बार जिला सचिव मनोनीत किए गए। नौ सदस्यीय कमेटी में झामुमो को उपाध्यक्ष सहित छह तो कांग्रेस को तीन सीट मिली है। झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा को भी कमेटी में जगह मिली है। सदस्यों में बोरियो प्रखंड के बांझी संताली के मुखिया सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य स्टीफन मुर्मू, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सुरेंद्र यादव, झामुमो नेता दारा पासवान व मंडरो की जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेत्री सुनिता टुडू तथा कांग्रेस नेता अशोक पासवान व गुलाब रब्बानी को भी जगह मिली है।

पतना और बरहेट झामुमो के कोटे में

बरहड़वा, पतना व बरहेट प्रखंड 20 सूत्री कमेटी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित छह-छह सदस्य हैं। बरहड़वा के सभी पद कांग्रेस जबकि पतना व बरहेट के सभी पद झामुमो के कोटे में गए हैं। साहिबगंज, बोरियो, राजमहल, उधवा, तालझारी व मंडरो में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद झामुमो के पास है। सभी जगह तीन-तीन सदस्य कांग्रेस के हैं। जिला व प्रखंड 20 सूत्री कमेटी की घोषणा के बाद कांग्रेस खेमे में मायूसी है। कांग्रेस नेताओं को जिले की दो प्रखंड 20 सूत्री कमेटी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद मिलने की उम्मीद थी। वैसे इस संबंध में कोई कांग्रेस नेता खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बरहेट विधायक के प्रतिनिधि व झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य पंकज मिश्रा ने मनोतीत 20 सूत्री पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.