Move to Jagran APP

झारखंड फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष व संयुक्त सचिव हटाए गए

झारखंड फुटबाल एसोसिएशन में रविवार को विशेष आम सभा में प्रदेश अध्यक्ष व संयुक्त सचिव को पद से हटा दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 05:29 PM (IST)
झारखंड फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष व संयुक्त सचिव हटाए गए
झारखंड फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष व संयुक्त सचिव हटाए गए

जागरण संवाददाता, मैथन : झारखंड फुटबाल एसोसिएशन में रविवार को हुए एक बड़े उलटफेर में वर्तमान अध्यक्ष नजम अंसारी व संयुक्त सचिव दिलदार अंसारी को पद से हटा दिया गया। रविवार को धनबाद के एक होटल में हुई झारखंड फुटबाल एसोसिएशन की विशेष वार्षिक आम बैठक में इन दोनों को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष व संयुक्त सचिव के पद से हटाने का निर्णय लिया गया। नजम अंसारी की जगह देवघर फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव सह झारखंड फुटबाल एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष विद्रोह मित्रा को झारखंड फुटबाल एसोसिएशन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है जो अगले अध्यक्ष के चयन तक बने रहेंगे। बैठक में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह झारखंड फुटबाल एसोसिएशन के चेयरमैन मिथिलेश ठाकुर भी शामिल थे।

loksabha election banner

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ समय से ऐसी भावना बन रही थी कि फुटबाल एसोसिएशन कमजोर पड़ रहा है। कुछ ऐसे तत्व वर्चस्व कायम करना चाहते थे जिनका खिलाड़ियों से कोई लेना-देना नहीं था। वे एसोसिएशन को कमजोर करना चाहते थे और एक समानांतर कमेटी बनाने का प्रयास कर रहे थे। सर्वसम्मति से अध्यक्ष व संयुक्त सचिव को हटाने का निर्णय पास हुआ। एसोसिएशन के महासचिव गुलाम रब्बानी ने बताया कि अध्यक्ष नजम अंसारी व संयुक्त सचिव दिलदार अंसारी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाने का निर्णय विशेष वार्षिक आम बैठक में लिया गया है।

बैठक में जमशेदपुर, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, खूंटी, पलामू, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रांची, सरायकेला आदि जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बिरसा मुंडा स्टेडियम फुटबाल एसोसिएशन को मिले

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने धनबाद आगमन के दौरान मेमको मोड़ के समीप निर्माणाधीन बिरसा मुंडा स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोई अड़चन ना हो तो इस स्टेडियम को धनबाद फुटबाल एसोसिएशन को सुपुर्द किया जाए। इसके लिए वह उपायुक्त से बात करेंगे। धनबाद जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव ने भरोसा दिलाया है वे स्टेडियम का बचा कार्य पूरा कराएंगे और अच्छी तरह से देखरेख करेंगे। राज्य में खेल के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि खेल के क्षेत्र में झारखंड अगले कुछ सालों में अग्रणी राज्य बने। दो-तीन सालों में इसका अच्छा परिणाम दिखेगा। मैथन डैम में वाटर स्पो‌र्ट्स के विकास के लिए वह खेल मंत्री से बात करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.