Move to Jagran APP

Jagarnath Mahto: निरोग होते ही झारखंड के शिक्षा मंत्री ने धरा तमिल रूप, जानें चेन्नई से कब लाैटेंगे घर

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पताल प्रबंधन ने डिस्चार्ज कर दिया है। हालांकि एक जांच रिपोर्ट नहीं आने के कारण अभी अस्पताल में ही हैं। मंगलवार को अस्पताल से बाहर आ जाएंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 08:39 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 09:23 PM (IST)
Jagarnath Mahto: निरोग होते ही झारखंड के शिक्षा मंत्री ने धरा तमिल रूप, जानें चेन्नई से कब लाैटेंगे घर
चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पताल में चिकित्सक का आभार प्रकट करते झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो।

बेरमो, जेएनएन। चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर ( MGM) में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को नया जीवन मिला है। अब वे पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। एमजीएम प्रबंधन ने उन्हें सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया। हालांकि वह अभी अस्पताल में ही हैं। उनकी एक जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इस कारण उन्हें अस्पताल में एक रात और बितानी पड़ रही है। वे अस्पताल से बाहर आने के बाद भी कुछ दिन चेन्नई में ही रहेंगे। सोमवार को अस्पताल में महतो अलग ही रंग-रूप में दिखे। उन्होंने तमिल रूप धारण कर रखा था। उनपर दक्षिण भारतीय लूंगी टाइप सफेद धोती और कुर्ता खूब फब रहा था।

loksabha election banner

एमजीएम अस्पताल में स्वजनों के साथ शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

अस्पताल में स्वजनों के साथ कराया फोटो सेशन

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को चेन्नई से बेरमो लाने के लिए उनके परिवार के सदस्य गए हुए हैं। महतो गिरिडीह जिले के डुमरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। लेकिन उनका घर बोकारो जिले के भंडारीदह में पड़ता है। भाई और बेटे के साथ ही अन्य सदस्यों ने सोमवार को अस्पताल में फोटो सेशन कराया। सभी ने दक्षिण भारतीय पोशाक पहन रखे थे। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि झारखंड के हैं। शिक्षा मंत्री महतो एक दम खासिल तमिल लग रहे थे। उनके चेहरे पर नया जीवन मिलने का भाव साफ दिख रहा था। 

एयरलिफ्ट कर रांची से चेन्नई भेजे गए थे जगरनाथ महतो

झारखंड के शिक्षा मंत्री महतो सितंबर, 2020 में कोरोना वायरस से सक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। स्थिति गंभीर होने पर 19 अक्टूबर को उन्हें रांची से चेन्नई के लिए एयरलिफ्ट किया गया था। इसके बाद 10 नवंबर, 2020 को चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में जगरनाथ महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया। इसके बाद से अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रह थे। 110 दिनों के बाद महतो पूरी तरह निरोग हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को अस्पताल से पेन एंड पेपर में डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन मंगलवार को अस्पताल से बाहर आएंगे।

चिकित्सकों और कर्मचारियों का आभार प्रकट करने के लिए धरा तमिल रूप

झारखंड के शिक्षा मंत्री के पुत्र अखिलेश महतो ने बताया कि सोमवार को उनके पिता ने तमिलनाडु का पारंपरिक परिधान धोती-सर्ट पहन इलाज कर रहे एमजीएम के सभी डॉक्टरों एवं देखभाल कर रहे कर्मियों को पुष्पगुच्छ देकर आभार व्यक्त किया। शिक्षा मंत्री ने भावुक मन से हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया। नवजीवन देने वाले एमजीएम के डॉक्टरों से कहा कि आप इस धरती में ईश्वर का दूसरा रूप हैं। मेरे पास जो भी जीवन शेष है, झारखंड की जनता को समर्पित है। झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को ट्वीट कर जगरनाथ महतो के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी साझा की। 

26 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में दिखेंगे

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जागरण को फोन कर बताया कि अस्पताल से मंगलवार सुबह छुट्टी मिलेगी। एमजीएम से लगभग पांच किलोमीटर दूर तमिलनाडु सरकार के स्टेट गेस्ट हाउस चेपौक में रहेंगे। कुछ दिनों बाद झारखंड लौटेंगे। झारखंड लौटकर बहुत सारा काम करना हैं। मंत्री ने कहा कि 26 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की इच्छा है। उन्होंने अस्पताल के कांफ्रेंस हॉल में अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रेस के सवालों का जवाब भी दिया। शिक्षा मंत्री के अनुज बासुदेव महतो ने फोन बताया कि डॉक्टरों की टीम ने गत शनिवार को शिक्षा मंत्री की जांच रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें पूरी तरह फिट करार दिया। उनके बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अभी एक दो सप्ताह चेन्नई में ही रखने का निर्णय लिया गया है। 16 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन महतो परिवार के साथ चेन्नई से घर लाैट सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.