Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: उमड़-घुमड़ कर बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत; जानें अगले 24 घंटे का माैसम का हाल

Jharkhand Weather Alert धनबाद और आसपास के जिलों का माैसम सुहाना हो गया है। गुरुवार को दोपहर बाद बारिश हुई। ठंडी हवा चल रही है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। माैसम विभाग ने 30 अप्रैल को भी हल्की बारिश की चेतावनी दी है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 08:08 AM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 10:01 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: उमड़-घुमड़ कर बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत; जानें अगले 24 घंटे का माैसम का हाल
धनबाद में दोपहर बाद बारिश हुई ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद गुरुवार दोपहर बाद बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल उमड़-घुमड़ हो रहे थे। 3 बजे के बाद धनबाद शहर समेत जिलों में हल्की बारिश हुई। हालांकि बारिश थोड़ी देर ही हुई लेकिन माैसम सुहाना हो गया। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद ठंडी हवा चल रही है। तेज हवाओं ने गर्मी से काफी हद तक राहत पहुंचाई। शुक्रवार को भी इसका असर दिखने की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को भी राज्य में कहीं-कहीं में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

loksabha election banner

3 मई से धनबाद के माैसम में बदलाव की संभावना 

धनबाद के साथ-साथ गिरिडीह, बोकारो और दुमका में गुरुवार से बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन जिलों में मौसम में बदलाव अगले कई दिनों तक जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी बिहार से ओडिशा के दक्षिणी तट तक बादलों के संखला बनी हुई है। इसके साथ ही बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सरकुलेशन भी बना हुआ है जिस पर मौसम में बदलाव संभावित है। दूसरी ओर, मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव का कहना है कि धनबाद के मौसम में 3 मई से बदलाव की संभावना बन रही है, जो लगभग एक हफ्ते तक बना रहेगा। इस दौरान पश्चिम बंगाल में  तेज बारिश की संभावना है। धनबाद और आसपास भी बारिश हो सकती है।

दो मई तक का संभावित तापमान

  • गुरुवार अधिकतम 40 न्यूनतम 24
  • शुक्रवार अधिकतम 38 न्यूनतम 24
  • शनिवार अधिकतम  37 न्यूनतम 24
  • रविवार अधिकतम 38 न्यूनतम 24

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.