Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को याद आई संगठन

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस जमीनी स्तर पर संगठन के कल-पुर्जे कस रही है। इसी कड़ी में प्रखंड और नगर कमेटियों का पुनगर्ठन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 10:52 AM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 11:15 AM (IST)
लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को याद आई संगठन
लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को याद आई संगठन

जागरण संवाददाता, धनबाद : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस जमीनी स्तर पर संगठन के कल-पुर्जे कस रही है। इसी कड़ी में प्रखंड और नगर कमेटियों का पुनगर्ठन किया जा रहा है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने धनबाद जिले के प्रखंड और नगर कमेटी के अध्यक्षों के साथ ही विधानसभा प्रभारी के नामों की घोषणा की है।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की स्वीकृति पर जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी ने प्रखंड अध्यक्षों व विधानसभा प्रभारियों की सूची गुरुवार को जारी की है। धनबाद नगर काग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष वैभव सिन्हा फिर से नगर काग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए हैं। झरिया नगर काग्रेस का अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, सिंदरी के राहुल राज और चिरकुंडा नगर काग्रेस के अनवर हुसैन को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, धनबाद प्रखंड के अवधेश यादव, सरिया प्रखंड के इम्तियाज अली, बाघमारा के शहजादा हुसैन, टुंडी के रमन मिश्रा, तोपचाची के योगेश ठाकुर, बलियापुर के मधुसूदन मोदक, निरसा के डीएन यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा छह विधानसभा प्रभारी मीडिया प्रभारी, प्रोजेक्ट शक्ति प्रभारी व सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है जो वरीय उपाध्यक्ष तौर पर मान्य होंगे। योगेंद्र सिंह योगी को सिंदरी, माला झा को झरिया, राजेश्वर सिंह यादव को बाघमारा, अनिल साव को धनबाद रामप्रीत यादव को टुंडी और मंटू दास को निरसा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी, राशिद रजा अंसारी को प्रोजेक्ट शक्ति प्रभारी और भूषण को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.