Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: अब तक मंत्री लाैटे नहीं और विधायक इलाज कराने गए चेन्नई, बीमारी ऐसी कि बताई न जाय

Jharkhand Politics झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पहले से ही चेन्नई में हैं। फेफड़े का ऑपरेशन कराने के बाद वे वहां पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। अब तबीयत खराब होने के बाद कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव भी चेन्नई चले गए हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 09:23 AM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 09:43 AM (IST)
Jharkhand Politics: अब तक मंत्री लाैटे नहीं और विधायक इलाज कराने गए चेन्नई, बीमारी ऐसी कि बताई न जाय
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। कहा जाता है कि स्वास्थ्य ही धन है। लेकिन इस कसाैटी पर झारखंड की राजनीति से अच्छी खबर नहीं है। जबसे कोरोना आया उसकी गिरफ्त में कई विधायक और मंत्री आ चुके हैं। एक मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की तो कोरोना संक्रमण से मृत्यु भी हो चुकी है। दूसरे मंत्री जगरनाथ महतो को कोरोना से संक्रमित होने के बाद फेफड़े को बदलवाना पड़ा है। फेफड़ा प्रत्यारोपण के बाद महतो चेन्नई में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव की तबीयत खराब हो गई है। हालांकि यादव की बीमारी थोड़ी अलग हटकर है। इसका कोरोना से कोई नाता नहीं है। यादव ने ट्वीट कर कहा है कि वह इलाज कराने के लिए चेन्नई जा रहे हैं। हालांकि अपनी बीमारी नहीं बताई है। बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण भी कोरोना से संक्रमित हैं और होम क्वारंटाइन में समय जाया कर रहे हैं।

loksabha election banner

20 अक्टूबर से चेन्नई में हैं झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

डुमरी के विधायक और झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 26 सिंतबर, 2020 को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद स्थिति बिगड़ने पर 20 अक्टूबर, 2020 को उन्हें चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया। इलाज के दाैरान उन्हें कृत्रिम फेफड़ा लगाया गया। अब तक मंत्री चेन्नई से झारखंड नहीं लाैटे हैं। हालांकि उन्हें जनवरी महीने में भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे चेन्नई में रहकर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

देर तक बैठने में विधायक को परेशानी

भाजपा की राजनीति के उपज गोड्डा के विधायक प्रदीप यादव झारखंड विकास मोर्चा (प्रो) होते हुए अब कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी गिनती झारखंड के फायरब्रांड विधायकों में होती है। 21 साल से विधायक हैं। इन दिनों बीमारी से परेशान हैं। बीमारी ऐसी है कि उन्हें काफी देर तक चलने और बैठने में परेशानी होती है। तिखी और मसालेदार भोजन भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने होली की पूर्व संख्या पर 28 मार्च को ट्वीट कर बीमार होने की जानकारी दी। लिखा-हर होली अपनों के बीच मनाया लेकिन इस बार स्वास्थ्य कारणों से प्रदास जाना पड़ रहा है। हालांकि विधायक ने अपनी बीमारी नहीं बताई है। उनके नजदीकी लोगों के अनुसार उन्हें बावासीर की शिकायत है। इसी के इलाज के लिए चेन्नई गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.