Move to Jagran APP

Jharkhand Academic Council: संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस विचारधारा के बैठे लोगों के खिलाफ हेमंत सरकार सख्त, जैक के उपाध्यक्ष पद से हटाए गए फूल सिंह

Jharkhand Academic Council डोरंडा कॉलेज रांची के इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ शंकर लाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति 3 वर्षों के लिए की गई है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 08:36 AM (IST)
Jharkhand Academic Council: संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस विचारधारा के बैठे लोगों के खिलाफ हेमंत सरकार सख्त, जैक के उपाध्यक्ष पद से हटाए गए फूल सिंह
Jharkhand Academic Council: संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस विचारधारा के बैठे लोगों के खिलाफ हेमंत सरकार सख्त, जैक के उपाध्यक्ष पद से हटाए गए फूल सिंह

रांची/ धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Academic Council झारखंड सरकार ने धनबाद के फूल सिंह को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर डोरंडा कॉलेज  रांची के इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ शंकर लाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति 3 वर्षों के लिए की गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। फूल सिंह की नियुक्ति 15 सितंबर 2018 को उपाध्यक्ष के रूप में तीन वर्षों के के लिए की गई थी, लेकिन झारखंड एकेडमिक काउंसिल अधिनियम के प्रावधानों के तहत फूल सिंह के शेष कार्यकाल को समाप्त करते हुए तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया।

loksabha election banner

फूल सिंह जैक उपाध्यक्ष बनने से पहले धनबाद में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य थे। उनकी झारखंड में आरएसएस के प्रमुख लोगों में गिनती होती है। साल 2014 में झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद फूल सिंह को जैक का उपाध्यक्ष बनाया गया था। दिसंबर 2019 में झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो गठबंधन की सरकार बनने के बाद से संवैधानिक पदों पर बैठे भाजपा और आरएसएस विचारधारा के लोगों को हटाने का काम जारी है। इसी क्रम में फूल सिंह को उपाध्यक्ष पद से हटाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.