Move to Jagran APP

दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 33 मजदूर, वतन वापसी के लिए भारत सरकार से गुहार; देखें-VIDEO

Jharkhand Labours Traped In Mali अफ्रिकी देश माली में झारखंड के 33 मजदूर फंस गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से मजदूरों ने भारत सरकार व झारखंड सरकार को त्राहिमाम संदेश भेजा है। वेतन नहीं मिलने के कारण मजदूर दाने-दाने के लिए मोहताज हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 04:40 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 09:13 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 33 मजदूर, वतन वापसी के लिए भारत सरकार से गुहार; देखें-VIDEO
दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के मजदूर ( फोटो साैजन्य)।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। Jharkhand Labours Traped In Mali झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग से ताल्लुक रखने वाले 33 मजदूरों ने अफ्रिकी देश माली में फंस गए हैं। मजदूरों वतन वापसी की गुहार लगाई हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से सभी मजदूरों ने भारत सरकार व झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है। कंपनी की ओर से पिछले चार महीने का वेतन नहीं मिलने से वे दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। सभी श्रमिक वहां एक कमरे में बंद हैं। एक दिन का खाना उनके पास बचा है। विष्णुगढ़ के रूपलाल महतो के जरिये आंध्रप्रदेश के केएसपी नामक ठेकेदार ने उन्हें यहां से माली ले गया था। ठेकेदार भी वहां से फरार है।

loksabha election banner

आंध्र प्रदेश के ठेकेदार ने भेजा था दक्षिण अफ्रीका

यह कोई पहला मौका नही है जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं। पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इस मामले में भी ब्रोकर इन मजदूरों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर साउथ अफ्रीका के माली पहुँचा दिया। लेकिन जब वहाँ काफी कम मेहनताने पर काम कराया जाने लगा तो मजदूर ठगे से महसूस कर रहे हैं और वापसी की गुहार लगा रहें हैं। वहीं प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं और पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। दलाल मजदूरों को ज्यादा रुपए कमाने का लालच देकर विदेशो में भेजते हैं और वे विदेश जाकर फंस जाते हैं। ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं। उन्होंने बताया कि केएसपी सह आंध्रा निवासी दो ठेकेदार के जरिये मजदूर गए थे। विष्णुगढ़ के ब्रोकर ने ठेकेदारों से बात कराया था।

ये मजदूर फंसे हैं : हजारीबाग जिला

बिष्णुगढ प्रखंड

  • रूपलाल महतो(उच्चाघाना)
  • सुकर महतो (उच्चाघाना)
  • संदीप कुमार महतो(उच्चाघाना)
  • तिलक महतो (उच्चाघाना)
  • नंदलाल महतो (उच्चाघाना)
  • लालमणी महतो (उच्चाघाना)
  • इंद्र देव ठाकुर (उच्चाघाना)
  • सुरेश महतो (उच्चाघाना)
  • सुनील महतो (उच्चाघाना)
  • जीवाधन महतो (महतोइया)
  • छेदीलाल महतो (मडमो)
  • अरविंद महतो(मडमो)
  • मोहन महतो (मडमो)
  • त्रिलोकी महतो (मडमो)
  • टिकेश्वर महतो(बंदखारो)
  • हेमलाल महतो(फराचांच)
  • भेखलाल महतो(नेरकी)

चरचू प्रखंड

  • मनोज महतो (बांदा चोई)

बरकट्टठा प्रखंड

  • सुकर महतो (गोरहर)

गिरिडीह जिला : बगोदर प्रखंड

  • नंदलाल महतो (महुरी)
  • टिकेश्वर महतो (ढिबरा)
  • शंकर महतो (तिरला)
  • दिलीप महतो तिरला)
  • कुंज लाल महतो(परतापुर)

सरिया प्रखंड

  • चांदो महतो (श्रीरामडीह)
  • संतोष महतो (श्रीरामडीह)
  • गोपाल महतो(खुट्टा)

डुमरी प्रखंड

  • हुलास महतो (दुधपनियां)
  • लोकनाथ महतो (कसमाकुरा)
  • भोला महतो (कसमाकुरा)
  • सहदेव महतो (कसमाकुरा
  • संतोष महतो (कल्हाबार)
  • होरिल महतो(तुइयो)।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.