Move to Jagran APP

Jharkhand: दुबई में फंसे 26 मजदूरों की हुई वतन वापसी, सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से लगाई थी गुहार

परेशान मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी। भारत के विदेश मंत्री के नाम से संदेश भेजा था। भारत सरकार के प्रयास से वापसी संभव हुई।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 04:32 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 04:32 PM (IST)
Jharkhand: दुबई में फंसे 26 मजदूरों की हुई वतन वापसी, सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से लगाई थी गुहार
Jharkhand: दुबई में फंसे 26 मजदूरों की हुई वतन वापसी, सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से लगाई थी गुहार

गिरिडीह, जेएनएन। दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो गई है। दुबई के अबू धाबी में गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग के 26 मजदूर फंसे हुए थे। इन मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से वतन वापसी कराने की गुहार लगाई थी। सभी मजदूर एनसीसी कंपनी में काम रहे थे। पिछले चार महीने से इनको वेतन नहीं दिया जा रहा था। वेतन मांगने पर तरह-तरह की धमकियां दी जा रही थी। सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद करके रखा गया था। महज एक समय खाना दिया जा रहा था। मजदूरों के पास एक रुपये नहीं थे। खाने के भी लाले पड रहे थे।

loksabha election banner

परेशान मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी। भारत के विदेश मंत्री के नाम से संदेश भेजा था। प्रवासी मजदूरों के लिए कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदरअली ने इन मजदूरों से बात कर उन्हें वतन वापसी कराने के लिए मिडिया के माध्यम से सरकार से गुहार लगायी थी। सभी शनिवार की देर रात रांची पहुंचे। इसके बाद अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। अबू धाबी से वतन वापसी करनेवाले मजदूर गिरिडीह जिले के बगोदर,हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़, टाटी झरिया एवं बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गिरिडीह जिले बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो के संजय कुमार,विनोद महतो, भुवनेश्वर साव,को के गुलाबचंद महतो,संजय कुमार महतो, विनोद महतो, सुखदेव कुमार महतो, सरयू महतो, अर्जुन महतो, गोविंद महतो,पोचरी के महेश रविदास,संजय रविदास,सेवा रविदास,गंगा रविदास छत्रधारी रविदास,नंदकिशोर रविदास,अजय रविदास हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के जोबर फुसरो के धानेश्वर कुमार,दशरथ महतो,सिरैय के बबलू रविदास,सारूकुदर के मुस्ताक अंसारी,टाटीझरिया थाना क्षेत्र के होलंग के मोहन महतो,बोकारो जिले चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के सिधाबारा के अर्जुन रविदास,मनोज रविदास,दुलारचंद महतो एवं टुकामेन महतो शामिल हैं।सभी मजदूरों ने इसके लिए  सिकंदर अली के साथ-साथ ल मीडियाकर्मियों को धन्यवाद दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.