Move to Jagran APP

कड़ी सुरक्षा में रांची के लिए रवाना हुए जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह

विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए झरिया विधायक संजीव सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस की सुरक्षा में रांची के लिए रवाना हुए।

By Edited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 12:15 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 12:29 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा में रांची के लिए रवाना हुए जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह
कड़ी सुरक्षा में रांची के लिए रवाना हुए जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह
जागरण संवाददाता, धनबाद। विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए झरिया विधायक संजीव सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस की सुरक्षा में रांची के लिए रवाना हुए। 20 पुलिसकर्मियों की टीम उनके साथ गई है। इसके अलावा विधायक के निजी सुरक्षाकर्मियों के चार वाहन काफिले के साथ-साथ चल रहे थे।

विधानसभा सत्र की कार्रवाई समाप्त होने के बाद कोर्ट के फैसले के अनुसार शाम में विधायक को वापस धनबाद जेल भेज दिया जाएगा। मालूम हो कि धनबाद नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में धनबाद जेल में बंद उनके चचेरे भाई झरिया विधायक संजीव सिंह ने विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी।

loksabha election banner

उन्होंने कोर्ट में अपील कर कहा था कि झरिया के कई मुद्दे हैं, जिन्हें विस में उठाया जाना जरूरी है। उनकी मांग को कोर्ट ने इस शर्त पर स्वीकार किया कि सुबह उन्हें कार्रवाई से पहले रांची ले जाया जाएगा और फिर शाम में पुलिस उन्हें धनबाद जेल में शिफ्ट कर देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.