Move to Jagran APP

Jharkhand State Development Council की सदस्य बनीं झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह, यहां देखें सदस्यों की पूरी सूची

Jharkhand State Development Council पूर्णिमा सिंह ने ट्वीट किया है कि राज्य विकास परिषद का सदस्य मनोनित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बहुत बहुत आभार। आप सबने ने जो विश्वास दिखाया है उस के साथ न्याय करने के लिए हमेशा तत्पर हूं।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 11:56 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 11:56 AM (IST)
Jharkhand State Development Council की सदस्य बनीं झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह, यहां देखें सदस्यों की पूरी सूची
पूर्णिमा सिंह धनबाद जिले में कांग्रेस की इकलाैती विधायक हैं।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand State Development Council झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो की सहमति से विधानसभा के 16 सदस्यों को राज्य विकास परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। इनमें झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का भी नाम शामिल हैं। राज्य विकास परिषद का सदस्य चुने जाने पर पूर्णिमा नीरज सिंह ने ट्वीट कर विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है। 

loksabha election banner

पूर्णिमा सिंह ने ट्वीट किया है कि राज्य विकास परिषद का सदस्य मनोनित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बहुत बहुत आभार। आप सबने ने जो विश्वास दिखाया है उस के साथ न्याय करने के लिए हमेशा तत्पर हूं। पूर्णिमा ने बताया कि सचेतक के बाद विकास परिषद सदस्य की अहम जिम्मेवारी मिली है। इसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। झरिया के साथ ही पूरे धनबाद का विकास उनकी प्राथमिकता होगी और सदैव इसके लिए तत्पर रहेंगी। रबिन्द्रनाथ महतो ने भी री ट्वीट कर कहा है कि आशा ही नहीं मुझे पूर्ण विश्वास आपको जिस उम्मीद के साथ राज्य विकास परिषद् का सदस्य के रुप में मनोनयन किया है, आप अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने में तत्पर रहेंगी। 

राज्य विकास परिषद के लिए इनका हुआ मनोनयन

नलिन सोरेन, प्रदीप यादव, लोबिन हेंब्रम, सीता मुर्मू, अनंत कुमार ओझा, रणधीर कुमार सिंह, उमाशंकर अकेला, डॉ नीरा यादव, ममता देवी, किशुन दास, विनोद कुमार सिंह, लंबोदर महतो, सोनाराम सिंकू, जिग्गा सुसारण होरो, समीर कुमार महंती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.