झरिया कोयलांचल ने बाबा साहेब को किया याद
जासं झरिया संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती झरिया कोयलांचल म
जासं, झरिया : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती झरिया कोयलांचल में सादगी से मनाई गई। भाजपा झरिया नगर की ओर से भुतगढि़या मोड़, शिमलाबहाल, बनियाहीर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर नगर अध्यक्ष अरुण साव, शैलेश सिंह, श्रवण राम, मनोज प्रसाद, राज माली, शिव कुमार अग्रवाल, संजय वर्मा, अजय वर्मा आदि थे। आंबेडकर युवा विकास मंच की ओर से भुतगढि़या में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। बाबा साहेब की जयंती संविधान संरक्षण दिवस के रूप में मनाया। प्रेम बच्चन दास, प्रो. एसएन तांती, शिवदत्त कुमार, हरेराम पंडित, निरंजन कुमार, महेश दास, भरत पासवान आदि थे।
चासनाला : भाजपा जोड़ापोखर मंडल की ओर से बाबा साहेब की जयंती पाथरडीह अजमेरा आंबेडकर चौक में मनाई गई। उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, विशाल श्रीवास्तव, साधन महतो, शशिकांत निराला आदि थे। सेल चासनाला कोलियरी एससी एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से चासनाला में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। सेल चासनाला के सीजीएम प्रभारी मो. अदनान ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संजय कुमार, अजय कुमार, अजय चौधरी, एएनजी हेंब्रम, निलिप मल्लिक, दिलीप कुमार, संजय चौधरी, सुरेश दास आदि थे। नुनूडीह एनबीसीसी कालोनी आंबेडकर क्लब प्रांगण में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड की ओर से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। पप्पू पंडित, भिखारी राम धारी, देवेंद्र सिंह आदि थे।
संस, लोदना : भारत की जनवादी नौजवान सभा की ओर से आंबेडकर चौक लोदना में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके बताये मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। मौके पर नौशाद अंसारी, प्रजा पासवान, रीना पासवान, रुदल पासवान, भोला माली, कुंदन पासवान, दिनेश राम, मनोज पासवान, पप्पू पासवान, सोनू पासवान, सोहेल खान आदि थे।
..
संस, धनसार : बाबा साहेब की जयंती धनसार कोलियरी पंप हाउस में बीसीकेयू की ओर से मनाई गई। अशोक राम, रतन घोष, सरदुल सिंह, नंदलाल महतो, सुभाष मुर्मू आदि थे। बस्ताकोला आंबेडकर चौक पर ऑल इंडिया एससी एससी इंप्लाइज काउंसिल की ओर से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। बस्ताकोला क्षेत्र के जीएम सोमेन चटर्जी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की लोगों से अपील की। रामसेवक पासवान, आरके प्रसाद, मंजू साह, नवल किशोर पासवान, निरंजन कुमार, शिवदत्त कुमार, राजेंद्र पासवान आदि थे।
..
संस, बलियापुर : आमझर गांव में झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार दास के नेतृत्व में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।सभी ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। विशाल कुमार, सुनील मंटू, रोहित, विमल, सुमित, मनोज आदि थे।