Move to Jagran APP

कोरियन बैंड बीटीएस की फैन है जेईई मेंस की स्टेट टॉपर अनुष्का

धनबाद ऐसा बहुत कम होता है कि पहले ही प्रयास में कोई विद्यार्थी पहले जिला टॉपर तो दूसरी

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 02:33 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 02:33 AM (IST)
कोरियन बैंड बीटीएस की फैन है जेईई मेंस की स्टेट टॉपर अनुष्का
कोरियन बैंड बीटीएस की फैन है जेईई मेंस की स्टेट टॉपर अनुष्का

धनबाद : ऐसा बहुत कम होता है कि पहले ही प्रयास में कोई विद्यार्थी पहले जिला टॉपर तो दूसरी बार स्टेट टॉपर हो जाए। झाड़ूडीह की अनुष्का ने ऐसा कर दिखाया है। एक से छह सितंबर तक आयोजित जेईई मेंस का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। अनुष्का 99.97 परसेंटाइल लेकर लड़कियों के ग्रुप में स्टेट टॉपर बनी। दून पब्लिक स्कूल से 96.4 फीसद अंकों के साथ 12 वीं उत्तीर्ण करने वाली अनुष्का सोशल साइट से कोसों दूर हैं। उसे कोरियन बैंड बीटीएस के गाने जरूर सुनना पसंद है।

loksabha election banner

रोज 12 से 14 घंटे पढ़ाई करने वाली अनुष्का ने जनवरी में जेईई मेंस में 99.97 पर्सेंटाइल हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव पाया था। अब सितंबर में भी कमाल किया। 2017-18 में कार्मल स्कूल से दसवीं की परीक्षा में 98.8 फीसद अंक हासिल कर वह स्टेट टॉपर बनी थी। अनुष्का के पिता श्रीनारायण सिंह एलआइसी में कार्यरत हैं, मां पामेला गृहिणी हैं। बड़ी बहन आयुषी एनआइटी जमशेदपुर में पढ़ाई कर रही हैं। अनुष्का ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे से दोपहर एक बजे तक पढ़ती थी। फिर दो बजे से रात नौ बजे तक कोचिग क्लास करती थी। बीटीएस कोरियन बैंड के गानों से तनाव कम कर लेती थी। उसका सपना आइआइटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिग करना है। फिर यूपीएससी की ख्वाहिश है। आइएसएम से गोल्ड मेडलिस्ट अजयवीर सिंह से मिला मार्गदर्शन काम आया। अनुष्का ने बताया कि जो पढे़ं मन लगाकर पढ़ें। सफलता जरूर मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.