पढ़ाई को समय सीमा में नहीं बांधा, जब मन किया पढ़ लिया
धनबाद दून पब्लिक स्कूल की मैत्री शांडिल्य ने जनवरी की परीक्षा की ही तरह सितंबर के जेईई
धनबाद : दून पब्लिक स्कूल की मैत्री शांडिल्य ने जनवरी की परीक्षा की ही तरह सितंबर के जेईई मेंस परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.86 पर्सेंटाइल के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जनवरी के परिणाम में मैत्री को दूसरा स्थान मिला था। मैत्री ने 12वीं के परिणाम में 97.2 फीसद अंक हासिल कर जिले के टॉप टेन में जगह बनाई थी। दसवीं के परिणाम में स्टेट टॉप किया था। सरायढेला निवासी मैत्री पढ़ाई के समय अपने खान-पान पर भी बखूबी ध्यान देती रही। मैत्री ने बताया कि पानी खूब पीती थी। खाने से अधिक पानी को हमेशा तवज्जो दिया। अगर आपके शरीर में पानी की कमी होगी, तो आप सुस्ती, थकान और चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। इससे आपकी एकाग्रता भी प्रभावित होगी। इसके अलावा फ्रूट जूस भी, चाय नहीं पीती। सभी से यही कहूंगी कि प्रोटीन वाले खानपान को प्राथमिकता दें।
मैत्री ने बताया कि पढ़ाई के समय अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया था, वाट्सएप यूज ही नहीं करती थी। आइआइटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करने की ख्वाहिश है। यह सपना इसलिए भी है, क्योंकि मैत्री के पिता एसके झा आइआइटी खड़गपुर से बीटेक हैं। अभी बीसीसीएल में कार्यरत हैं। मां नीलम झा गृहिणी हैं।
-----------------------
स्टडी के बीच पढ़ती थी नॉवेल
मैत्री ने बताया कि उसने कभी पढ़ाई को समय सीमा में नहीं बांधा। इतना जरूर है कि सुबह छह बजे ही पढ़ने के लिए उठ जाती थी, फिर नौ बजे तक पढ़ती थी। पढ़ाई के बीच में कुछ देर नॉवेल पढ़ लेती, स्टोरी लिख लेती। क्वांटिटी नहीं बल्कि हमेशा क्वालिटी पढ़ाई में भरोसा किया। नॉवेल सिर्फ मनोरंजन के लिए पढ़ती थी, इसकी आदत कभी नहीं रही। सिगिग, डांसिग और किसी भी तरह के आउटडोर गेम का शौक नहीं रहा।