Move to Jagran APP

जदयू के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष छोटन सिंह नहीं रहे

संवाद सहयोगी चिरकुंडा झारखंड प्रदेश जदयू के महासचिव सह बिजेकेएमएस के महामंत्री छोटन

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 08:35 PM (IST)
जदयू के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष छोटन सिंह नहीं रहे
जदयू के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष छोटन सिंह नहीं रहे

संवाद सहयोगी, चिरकुंडा : झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिजेकेएमएस के महामंत्री छोटन सिंह उर्फ सिद्धनाथ सिंह का रविवार को कोलकाता में निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। सोमवार को उनके निधन की खबर सुनकर शुभचितकों व कोलकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। छोटन सिंह करीब सात वर्ष पूर्व लोडिग बाबू के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद वह किडनी रोग के कारण अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री सहित नाती-पोते छोड़ गए हैं। स्वजनों ने बताया कि पैतृक निवास भोजपुर उनके पार्थिव शरीर को ले जाया गया जहां बनारस गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लंबे समय तक छोटन सिंह के साथ रहे सेवानिवृत्त कोलकर्मी एलडी झा ने बताया कि उनके निधन से कोयलांचल को भारी क्षति हुई है। एक मजदूर नेता के रूप में उन्होंने हमेशा मजदूरों के हित में कार्य किया। उन्होंने लंबे अरसे तक मजदूरों व जनता की सेवा की। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के ईसीएल रीजनल सचिव सुधांशु शेखर झा ने छोटन सिंह एक जुझारू श्रमिक नेता थे। रवींद्र सिंह ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड से उन्होंने निरसा विधानसभा का चुनाव लड़ा था। कुमारधुबी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए लंबे समय तक आंदोलनरत रहे और महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव करवाया। उन्हीं की देन है कि कुमारधुबी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो सका। उनके निधन पर राजकुमार पांडेय, हरेंद्र मिश्रा, जगदीश यादव, भगवान गोप, भोला, रामअचल, विदा, सुभाष, कोरा सरदार, रणवीर सिंह, भरत सिंह, अखिलेश्वर सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.