Move to Jagran APP

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष, नई पारी के लिए दी बधाई

रिकॉर्ड 7वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आपके (नीतीश) नए कार्यकाल में बिहार कई कीर्तिमान स्थापित करेगा। धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष पिंटू सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से झारखंड आने का आग्रह किया गया।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 01:25 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 01:25 PM (IST)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष, नई पारी के लिए दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष पिंटू सिंह।

धनबाद, जेएनएन। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने से झारखंड के जदयू नेता और कार्यकर्ता खुश हैं। धनबाद जिला जदयू के अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बधाई दी है। साथ झारखंड आने का आमंत्रण भी दिया है। 

loksabha election banner

सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को धनबाद जिला जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल पटना स्थित 1 अणे मार्ग पर मुख्यमंत्री निवास में नीतीश कुमार से मिला। रिकॉर्ड 7वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आपके (नीतीश) नए कार्यकाल में बिहार कई कीर्तिमान स्थापित करेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री से झारखंड आने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल में अरविंद राय, मुन्ना सिन्हा ,सुनील मिस्त्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तेज बहादुर सिंह शामिल थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.