यात्री सुविधाओं में वृद्धि को जीएम से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल Dhanbad News
जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि धनबाद रेल मंडल रेलवे को राजस्व देने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। इसके बावजूद यात्री सुविधा के मामले में धनबाद की हमेशा से उपेक्षा होती रही है।
By mritunjayEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 04:26 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 04:26 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि की मांग को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष सह जेडआरयूसीसी सदस्य पिंटु कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे के जोनल आफिस में महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी से मिला। इस दाैरान प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र भी साैंपा।
जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि धनबाद रेल मंडल रेलवे को राजस्व देने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। इसके बावजूद यात्री सुविधा के मामले में धनबाद की हमेशा से उपेक्षा होती रही है। उन्होंने धनबाद से नई दिल्ली के बीच एक्सप्रेस और धनबाद-आसनसोल के बीच सवारी गाड़ी चलाने की मांग की। रेल महाप्रबंधक ने मांगों पर गम्भीरता से बिचार करने का आश्वाशन दिया। प्रतिनिधमंडल में अरविंद कुमार रॉय, मुन्ना सिन्हा, धनलाल दुबे ललन प्रसाद आदि शामिल थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें