Move to Jagran APP

जनशताब्दी और बर्द्धमान-हटिया मेमू रद, रांची-दुमका इंटरसिटी बोकारो तक

0 अप्रैल को धनबाद-रांची रेलमार्ग समेत रांची जानेवाली अन्य कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Apr 2022 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 07 Apr 2022 07:23 PM (IST)
जनशताब्दी और बर्द्धमान-हटिया मेमू रद, रांची-दुमका इंटरसिटी बोकारो तक

जनशताब्दी और बर्द्धमान-हटिया मेमू रद, रांची-दुमका इंटरसिटी बोकारो तक

loksabha election banner

धनबाद : 10 अप्रैल को धनबाद-रांची रेलमार्ग समेत रांची जानेवाली अन्य कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रांची-पटना जनशताब्दी और बर्द्धमान-हटिया मेमू दोनों ओर से रद रहेगी। धनबाद से खुलने वाली अलेप्पी एक्सप्रेस देरी से रवाना होगी। सुबह चलने वाली दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को बोकारो तक चलाया जाएगा। वापसी में शाम को रांची से दुमका जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रांची के बदले बोकारो से दुमका के लिए चलेगी। ट्रेन के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि कोटशीला रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए गार्डर चढ़ाया जाएगा। इसे लेकर चार घंटे का ट्रैफिक ब्लाक लिया जाएगा। ट्रैफिक ब्लाक की वजह से दिन में 11 से दोपहर 3:05 बजे तक इस रूट पर ट्रेनें नहीं चलेंगी। यात्रियों को ग्रुप एसएमएस के माध्यम से ट्रेनों के रद होने, लेट होने और गंतव्य तक न जाने से जुड़ी सूचनाएं दी जा रही हैं।

रद की गई ट्रेनें :

12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस

12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस

03503 बर्द्धमान-हटिया मेमू

03504 हटिया-बर्द्धमान मेमू

लेट खुलने वाली ट्रेनें :

- 13351 धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस 10 अप्रैल को धनबाद से डेढ़ घंटे लेट से खुलेगी। धनबाद से दिन में 11:40 के बजाय दोपहर 1:10 पर रवाना होगी।

- 12818 आनंदविहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस नौ अप्रैल को आनंदविहार से खुलने के बाद अलग-अलग स्टेशनों पर 50 मिनट रोक कर चलाई जाएगी।

रांची नहीं जानेवाली ट्रेनें :

- 13319 दुमका-रांची इंटरसिटी 10 अप्रैल को बोकारो तक जाएगी। बोकारो से रांची के बीच रद रहेगी।

- 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी 10 अप्रैल को बोकारो से चलेगी। रांची से बोकारो के बीच ट्रेन रद रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.