Move to Jagran APP

Jamtara MLA Irfan Ansari ने तालिबान के समर्थन और अमेरिका के विरोध में कह दी यह बात, पढ़ें-ट्विटर पर कैसे-कैसे मिल रहे जवाब

Jamtara MLA Irfan Ansari झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने अफगानिस्तान में तालिबाशन शासन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है-अमेरिका के जाने और तालिबानी शासन कायम होने से अफगानिस्तान की जनता खुश है। वहां के बारे में जो बातें फैलाई जा रहीं हैं वह गलत है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 07:06 AM (IST)
Jamtara MLA Irfan Ansari ने तालिबान के समर्थन और अमेरिका के विरोध में कह दी यह बात, पढ़ें-ट्विटर पर कैसे-कैसे मिल रहे जवाब
झारखंड कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ( फोटो एएनआइ)।

जामताड़ा, जेएनएन। झारखंड कांग्रेस के बड़बोल विधायक इरफान अंसारी अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। वे एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। अबकी बार उनका बयान अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत कायम होने और अमेरिकी सेना की वापसी को लेकर है। कहा है-अमेरिकी सेना के जाने और तालिबान का शासन आने के बाद अफगानिस्तान की जनता खुश है। उनके बयान के समर्थन और विरोध में इंटरनेट मीडिया में जंग छिड़ गई है।

prime article banner

अफगानिस्तान में प्रतिष्ठा की लड़ाई

जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के बयान को ANI ने ट्वीट किया है। बयान के साथ अंसारी का वीडियो भी है जिसमें वो कहते हुए सुने जा सकते हैं कि तालिबान से अफगानिस्तान की जनता खुश है। जब पूछा गया कि क्या आप तालिबान के समर्थक हैं तो अंसारी ने कहा-जहां भी जुल्म होता है मैं उसका विरोधी हूं। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना अफगानी महिलाओं और बच्चों पर जुल्म ढा रही थी। कांग्रेस ने विधायक ने कहा है-मेरा मानना है कि वहां पर अमरेकी शासन जुल्म कर रहा है। सच्चाई कुछ और है। तालिबनी लोग और अफगानिस्तानी लोग बिल्कुल खुश हैं। अमेरिकी फोर्स वहां पर ज्यादती करती है। जुल्म करता है। मां-बहन को तंग करता है। प्रतिष्ठा की लड़ाई है। जो मार्केट में फैलाया जा रहा है वह गलत है। 

एनएनआइ के ट्वीट पर इरफान का हो रहा विरोध

जामताड़ा विधायक के बयान का एएनआइ द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग लाइक और रीट्वीट कर रहे हैं। कमेंट की तो पूछिए मत। ऐसे-ऐसे कमेंट किए जा रहे हैं जिसे यहां पर लिखे नहीं जा सकते हैं। एक व्यूअर ने कमेंट किया-वहां जाओगे तो पता चलेगा। अंसारी देशभर में साइबर अपराध के चर्चित झारखंड के जामताड़ा जिले के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वे कांग्रेस की राजनीति करते हैं। कुछ दिनों पहले तक वे झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.