Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Update: आज भर थोड़ी कम रहेगी ठंड, फिर तीन से चार डिग्री तक आएगी गिरावट

दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में थोड़ी और गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 30 डिग्री है। इसके 2 डिग्री गिरकर 28 पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 08:57 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 08:57 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: आज भर थोड़ी कम रहेगी ठंड, फिर तीन से चार डिग्री तक आएगी गिरावट
अभी धनबाद में सुबह और शाम को हल्की ठंड पड़ रही ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता धनबाद। रविवार को सुबह से मौसम शुष्क रहा। आसमान में बादल छाए रहे। हल्की धूप भी खिली रही। सोमवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर था। सोमवार को इसके 15 पर जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं। हालांकि अभी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही की वजह से सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद रात में भी धुंध छाए रहने की संभावना है।

loksabha election banner

दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में थोड़ी और गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है । वर्तमान में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर है। इसके 2 डिग्री गिरकर 28 पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। तापमान में गिरावट से ठंड भी पड़ेगी बढ़ेगी।

ठंडे बढ़ोतरी ना होने को लेकर मौसम विज्ञानियों का मानना है कि दक्षिण भारत में लगातार बारिश की वजह से बंगाल की खाड़ी से बादलों उस ओर जा रहे हैं। बादलों की आवाजाही की वजह से हिमालय की सर्द हवाओं का प्रभाव अपेक्षाकृत कम है। बादलों की आवाजाही जारी रहने तक ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। बादलों के इस ओर से हटने के बाद ही सर्दी में इजाफा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.