कोरोना संकट पर आइआइटी (आइएसएम) में हो रहा अनुसंधान, मंत्रालय के निर्देश पर बनाया हैंडरब सैनिटाइजर Dhanbad News
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रलय के आह्वान पर संस्थान ने सैनिटाजर तैयार किया है जो खुशबूदार भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के अनुसार हैंड सैनिटाइजर तैयार किया है।
धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पूरा देश अपने-अपने घरों में लॉक हैं। वहीं दूसरी और आइआइटी आइएसएम ने इस स्थिति में भी रिसर्च में जुटा हुआ है। बाजार में सैनिटाइजर की ब्लैक मार्केटिंग और नहीं मिलने के बाद संस्थान ने खुद हीं सैनिटाइजर तैयार कर लिया है।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रलय के आह्वान पर संस्थान ने सैनिटाजर तैयार किया है, जो खुशबूदार भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के अनुसार हैंड सैनिटाइजर तैयार किया है। इसमें अल्कोहल की मात्र को नियंत्रित किया गया है। जिससे हाथों की त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है। फिलहाल इस सैनिटाइजर का उपयोग आइआइटी कैंपस में ही किया जा रहा है।सैनिटाइजर काफी सस्ता है। 100 मिलीलीटर की एक बोतल की कीमत 25 से 30 रूपये है। जबकि, बाजार में सैनिटाइजर की कालाबाजारी हो रही है। 100 मिली की बोतल दो सौ रूपये तक मिल रही है।
ऐसे तैयार किया गया है हैंड सेनेटाइजर
आइएसएम केमेस्ट्री इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर महेंद्र यादव, प्रो. सागर पाल, प्रो. पार्थसारथी दास, प्रो.सोमनाथ यादव तथा प्रो. एस मैथी ने बनाया है। सैनिटाइजर में मुख्य रूप से आइसोप्रोपिल अल्कोहल और पानी है। अल्कोहल की सांद्रता 70 प्रतिशत है। इसके अलावा कुछ मात्र में ग्लिसरिन, एलोवेरा कीटाणुओं को मारने के लिए ऑक्सिडाइजिंग एजेंट, एंटीजन और सुगंध के लिए गुलाबजल मिलाया गया है। आइएसएम कें वर्तमान में 270 प्रोफसेर, 200 कर्मचारी और 150 सुरक्षाकर्मी और हाउसकी¨पग स्टाफ रहते हैं। इनके बीच सैनिटाइजर का वितरण किया गया। वहीं, मेन गेट व अन्य प्रमुख जगहों पर सैनिटाइजर को रखा गया है। ताकि लोग इसका उपयोग कर सकें।
निदेशक ने सभी को कहा रहे अपने घर में
आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो. राजीव शेखर ने गुरुवार को पूरे कैंपस में भ्रमण किया। इस दौरान प्रो. शेखर ने घूम-घूम कर कर सभी प्रोफेसर व कर्मचारियों से आग्रह किया कि अपने-अपने घरों में रहें। जरूरत की सभी चीजें कैंपस में उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि कैंपस के साथ-साथ अपने घरों की साफ-सफाई अवश्य करें। यदि आवश्यकता हो तभी घर से बाहर निकलें।