Omicron: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, धनबाद में बाहर से आने वालों की होगी स्क्रीनिंग
अफ्रीका या इसके आसपास से लौटकर भारत आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे में धनबाद में भी यदि इस जिससे कोई लोग आते हैं तो उसके लिए पहले एयरपोर्ट पर क्वारंटाइन की व्यवस्था की जा रही है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। अफ्रीका में कोरोनावायरस की नए वेरिएंट ओमी क्रोम मिलने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। डेल्टा वायरस से भी 100 गुना ज्यादा संक्रामक इस नए वैरीअंट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट हो गया है। इसी के तहत अब धनबाद में भी इसकी सतर्कता देखी जा रही है। धनबाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चिरकुंडा चेक पोस्ट सहित सड़क मार्ग से आने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी। फिलहाल खासकर वैसे लोगों की जांच की जाएगी जो अफ्रिका से होते हुए धनबाद पहुंचे हैं।
बाहर से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटाइन की व्यवस्था
अफ्रीका या इसके आसपास से लौटकर भारत आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे में धनबाद में भी यदि इस जिससे कोई लोग आते हैं, तो उसके लिए पहले एयरपोर्ट पर क्वारंटाइन की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद धनबाद में भी उसकी विशेष निगरानी की जाएगी। जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह बताते हैं कि कोरोनावायरस की पहली लहर में चीन से आने वाले लोगों पर नजर थी। लेकिन चीन से निकल कर पूरे दुनिया में फैलने वाला वायरस और अपना वैरीअंट बदल रहा है। ऐसे में आगे बेहद सतर्कता बरतना जरूरी है।
आरटी पीसीआर और ट्रू नेट मशीन से तेज होगी जांच
बाहर से आने वाले लोगों की आरटी पीसीआर और ट्रू नेट मशीन से जांच की जाएगी। सदर अस्पताल में अलग से मशीन एक बार फिर लगाए जा रहे हैं। ताकि एक बार अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा सके। फिर से डॉक्टर कर्मचारियों को एलर्ट मोड पर किया जा रहा है। डॉक्टर राजकुमार बताते हैं कि इस बार जांच के पुख्ता इंतजाम विभाग के पास है। आर्टिफिशियल जांच के लिए एक विशेष वाहन भी है। जो एक दिन में तीन हजार से ज्यादा जांच करने की क्षमता रखता है। जिले में जांच की संख्या और बढ़ाई जाएगी। यदि किसी भी प्रकार से संक्रमण बढ़ता है तो हर दिन 3000 से ज्यादा जांच किए जाएंगे।