Move to Jagran APP

Indian Railways: एक अक्टूबर से बदल रहा टाइम-टेबल, यहां देखें अपनी ट्रेनों का हाल

Indian Railways पूर्व रेलवे ने एक अक्टूबर से बंद ट्रेनों को चलाने और टाइम टेबल में फेरबदल करने का ऐलान कर दिया है। टाइम टेबल में रांची से देवघर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को दुमका तक एक्सटेंशन भी शामिल है। अभी रांची देवघर इंटरसिटी अक्टूबर से पटरी पर उतर जाएगी।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 06:06 AM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 06:06 AM (IST)
Indian Railways: एक अक्टूबर से बदल रहा टाइम-टेबल, यहां देखें अपनी ट्रेनों का हाल
रांची देवघर इंटसिटी एक्सप्रेस अब दुमका तक जाएगी ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के संताल परगना प्रमंडल पर रेलवे की मेहरबानी अभी कम नहीं हुई है। रांची भागलपुर एक्सप्रेस का गोड्डा तक विस्तार , जसीडीह से पुणे और गोवा को सीधी ट्रेन, बरौनी-अहमदाबाद एक्स का आसनसोल तक एक्सटेंशन और दुमका के नोनीहाट में कवि गुरु एक्सप्रेस के ठहराव के बाद अब जल्द ही झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों को देखते हुए रेलवे जहां कोरोना काल में बंद पड़ी ट्रेनों को पटरी पर लाने की कवायद में जुटी है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को फिर से जहां बहाल कर रही है वहीं स्पेशल और नई ट्रेनों की संख्या भी लगातार बढ़ा रही है।

loksabha election banner

ट्रेन टाइम-टेबल में बदलाव की घोषणा

पूर्व रेलवे ने एक अक्टूबर से बंद ट्रेनों को चलाने और टाइम टेबल में फेरबदल करने का ऐलान कर दिया है। टाइम टेबल में रांची से देवघर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को दुमका तक एक्सटेंशन भी शामिल है। अभी रांची देवघर इंटरसिटी बंद है। अक्टूबर से इस ट्रेन को पटरी पर उतर जाएगा। पटरी पर लौटते ही जिस तरह रांची भागलपुर एक्सप्रेस का गोड्डा तक एक्सटेंशन हुआ। उसी तरह रांची देवघर इंटरसिटी का दुमका तक एक्सटेंशन होगा। इससे झारखंड की राजधानी रांची और उप राजधानी दुमका के लिए एक और सीधी ट्रेन मिल जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाब करने की घोषणा की है। रेलवे की और से जारी बयान में कहा गया है कि एक अक्टूबर से बदलाव किया जाएगा। ट्रेनों के नए आगमन और प्रस्थान समय का विवरण वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है।

पटरी पर लाैटेगी सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस

सियालदह जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस बर्द्धमान-हटिया मेमू समेत पश्चिम बंगाल , झारखंड और बिहार के बीच चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों को भी फिर से चलाया जाएगा। इसकी संभावना जताई जा रही है पूर्व रेलवे एक अक्टूबर से अपने सभी ट्रेनों को पहले की तरह सामान्य किराए के साथ चलाएगा। स्पेशल बन कर चलने वाली ट्रेनें सामान्य मेल एक्सप्रेस के रूप में चलने लगेगी। ट्रेनों के आगे लगे जीरो हट जाएंगे। इसे लेकर पूर्व रेलवे से आदेश भी जारी हुआ है। हालांकि पूर्व रेलवे सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती का कहना है कि फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ट्रेनों को पहले की तरह चलाने से जुड़े आदेश को लेकर भी यही कह रहे कि संबंधित आदेश की खबर उन्हें नहीं है।

इन ट्रेनों के समय में परिवर्तन

  • 02353 हावड़ा-लालकुआं स्पेशल ट्रेन: लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय के बजाय सुबह 06:55 बजे पहुंचेगी।
  • 05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से सुबह 11:45 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05036 काठगोदाम-दिल्ली स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम से सुबह 08:45 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से प्रस्थान का समय सुबह 09.07 बजे और लालकुआं सुबह 09:45 बजे।
  • 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम से दोपहर 03:30 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से प्रस्थान का समय शाम 04:04 बजे होगा।
  • 05314 रामनगर-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन: रामनगर से रात 10:20 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर का प्रस्थान समय 10:55 बजे होगा।
  • 05356 रामनगर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन: रामनगर से सुबह 10:10 बजे निकलेगी। काशीपुर से प्रस्थान का समय सुबह 10:35 बजे होगा।
  • 05059 लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन: लालकुआं से सुबह 04:25 बजे निकलेगी।
  • 02108 लखनऊ जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात 10:40 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05307 लखनऊ जंक्शन-रायपुर स्पेशल ट्रेन: लखनऊ जंक्शन से रात 10:40 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन: गोरखपुर से 11:10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 04060 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 11:10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 09076 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन: रामनगर से शाम 04:35 बजे निकलेगी। ट्रेन रामनगर से सुबह 07:20 बजे।
  • 04689 काठगोदाम-जम्मू स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम से शाम 06:20 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से प्रस्थान का समय शाम 06:35 बजे होगा।
  • 05013 जैसलमेर-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर सुबह 04:55 के बजाय 05:05 बजे पहुंचेगी।
  • 03019 हावड़ा-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर सुबह 09:25 बजे के बजाय 09:00 बजे पहुंचेगी।
  • 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर सुबह 11:55 के बजाय 11:40 बजे पहुंचेगी।
  • 04690 जम्मू तवी-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर दोपहर 01:45 बजे के बजाय 01:35 बजे पहुंचेगी।
  • 04667 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय से 02:55 बजे दोपहर 02:40 बजे पहुंचेगी।
  • 02091 देहरादून-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर अपने वर्तमान समय 11:45 बजे के बजाय 11:35 बजे पहुंचेगी।
  • 04126 देहरादून-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय के बजाय 07:15 बजे सुबह 07.20 बजे पहुंचेगी।
  • 04616 अमृतसर-लालकुआं स्पेशल ट्रेन: वर्तमान समय 08:30 बजे से रात 09:05 बजे लालकुआं स्टेशन पर पहुंचेगी।
  • 05060 आनंद विहार टर्मिनस-लालकुआं स्पेशल ट्रेन: लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 08:30 बजे के बजाय रात 09:05 बजे पहुंचेगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.