Move to Jagran APP

Indian Railways में कमाई में धनबाद रेल मंडल नंबर वन, लोडिंग में भी जवाब नहीं

Dhanbad News भारतीय रेलव के पूर्व मध्य रेलवे के अधीन धनबाद रेल मंडल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर के रेल मंडलों में सबसे ज्यादा राजस्व अर्जित की है। इसके साथ ही धनबाद लोडिंग में भी रिकार्ड बनाया है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 02 Mar 2022 07:49 AM (IST)Updated: Wed, 02 Mar 2022 09:36 PM (IST)
धनबाद रेल मंडल कार्यालय ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। वित्तीय वर्ष पूरे होने के 31 दिन पहले ही धनबाद रेल मंडल ने 16766.11 करोड़ की आमदनी के साथ भारतीय रेल में नंबर एक के पायदान पर अपनी जगह बना ली है। एक अप्रैल 2021 से 28 फरवरी 2022 के दौरान 142.76 मिलियन टन लोडिंग किया है जो पिछले साल 119.02 मिलियन टन से 19.94 फीसद ज्यादा है। धनबाद मंडल ने इस बार प्रतिदिन के रेक लोडिंग में बेहतर प्रदर्शन किया। हर दिन 109.66 रेक लोडिंग हुई। पिछले साल यह आंकड़ा 91.2 था जो इस वर्ष 20.21 फीसद अधिक है। इससे पहले एक दिसंबर 2021 को 245 दिनों में ही 100 मिलियन टन लोडिंग का लक्ष्य पूरा कर लिया गया था जो 2014-15 से लेकर अब तक सबसे कम दिनों में पूरा करने का रिकार्ड है।

loksabha election banner
— DRM/DHANBAD, ASHISH BANSAL (@drmdhnecr) March 1, 2022

पिछले वित्तीय वर्ष में हुई थी 14285.71 करोड़ की आमदनी

धनबाद रेल मंडल पिछले वित्तीय वर्ष में भी देशभर में नंबर वन था। पिछले साल 31 मार्च तक धनबाद रेल मंडल की कुल आमदनी 14285.71 करोड़ थी। इस बार फरवरी में ही 16766.11 करोड़ की आमदनी हई जो पिछले साल से 2480.4 करोड़ ज्यादा है।

धनबाद रेल मंडल के अपनी कार्य कुशलता से माल भाड़े से 16 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। यह राशि भारतीय रेल के सभी मंडलों में सबसे अधिक है। वित्तीय वर्ष के समापन तक मंडल नया रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर है।

-आशीष बंसल, डीआरएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.