Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार पर बोले सरयू राय, जब लालू यादव जा सकते हैं जेल तो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास क्यों हैं बाहर

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से खिन्न सरयू राय ने भाजपा व रघुवर पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव का भ्रष्टाचार अब भूतकाल हो गया है लेकिन भाजपा का भ्रष्टाचार वर्तमान है। भाजपा के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को पदोन्नति दे रहे हैं।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 02:42 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 02:42 PM (IST)
भ्रष्टाचार पर बोले सरयू राय, जब लालू यादव जा सकते हैं जेल तो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास क्यों हैं बाहर
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व जमशेदपुर पश्चिमी के निर्दलीय विधायक सरयू राय। (फाइल)

बोकारो, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से जमशेदपुर पश्चिमी के निर्दलीय विधायक सरयू राय काफी खिन्न हैं। उन्होंने भाजपा व रघुवर दास पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव का भ्रष्टाचार अब भूतकाल हो गया है, लेकिन भाजपा का भ्रष्टाचार वर्तमान है। भाजपा के लोग भ्रष्टाचार को सदाचार समझ रहे हैं एवं भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को पदोन्नति दे रहे हैं। मैनहट सहित अन्य मामलों में एसीबी जांच के आदेश पर उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बधाई दी। उन्होंने कहा कि जांच होने पर सबकुछ सामने आ जाएगा।

loksabha election banner

सरयू राय ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जनहित के मामलों से दूरी बनाए रखना चाहती है एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को अपमान कर रही है। जनहित के मामले में ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कार्यकर्ता पांच वर्ष काम करते हैं, लेकिन जब चुनाव लड़ने की बारी आती है तो महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात के नेताओं को प्रभारी बनाकर भेज दिया जाता है ना तो कार्यकर्ता नेता को पहचानते हैं ना ही क्षेत्र की समस्या से परिचित होते हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा कि पहले कि भाजपा और आज की भाजपा में काफी अंतर है। इसलिए वहां जाने का कोई सवाल ही नहीं। उन्होंने भारतीय जनमोर्चा के नाम राजनीतिक दल का गठन कर लिया है। उसी के बैनर तले जनहित से जुड़े मामले पर काम किया जाएगा।

उपचुनाव का परिणाम तय करेगा सरकार का भविष्य : राज्य के उपचुनाव को लेकर सरयू राय ने कहा कि उपचुनाव का परिणाम का असर हेमंत सरकार के भविष्य पर पड़ेगा। तीनों सीट पर महागठबंधन के हारने की स्थिति में हेमंत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जाएगी। बता दें कि झारखंड में तीन नवंबर को बेरमो और दुमका विधानसभा सीट उपचुनाव होने है। साथ ही मंत्री हाजी हुसैन के निधन से मधुपुर सीट भी खाली हो गई है। हालांकि, मधुपुर सीट पर फिलहाल चुनाव नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.