Move to Jagran APP

Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपाइयों ने किया एकजुटता का प्रदर्शन, नए कार्यालय में में हुआ ध्वजारोहण

Independence Day 2020 महानगर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के बीच एक नई परंपरा पर सहमति बनी। स्वतंत्रता दिवस पर महानगर अध्यक्ष और गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 01:44 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 01:44 PM (IST)
Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपाइयों ने किया एकजुटता का प्रदर्शन, नए कार्यालय में में हुआ ध्वजारोहण
Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपाइयों ने किया एकजुटता का प्रदर्शन, नए कार्यालय में में हुआ ध्वजारोहण

धनबाद, जेएनएन। Independence Day 2020 धनबाद के दिग्गज भाजपाई बड़े दिनों के बाद शनिवार को साथ-साथ दिखे। ऐसे लग रहा था कि इनके बीच आपसी भाईचारा हो और जनता के बीच जो छवि बनती जा रही है वह गलत है। माैका था 74वें स्वतंत्रता दिवस पर धनबाद जिला भाजपा के नए कार्यालय में ध्वजारोहण का। झारखड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सांसद पीएन सिंह, धनबाद के निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा, महानगर भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा। 

loksabha election banner

कालिदास की भूमिका में धनबाद के भाजपाई

झारखंड में जबसे भाजपा की सरकार गई है और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो की सरकार बनी है धनबाद के भाजपाई कालिदास बन गए हैं। अपनी पार्टी की डाल खुद ही काट रहे हैं और जड़ में मट्ठा डाल रहे हैं। आलम यह है कि यहां भाजपा को विपक्ष से ज्यादा खुद से खतरा है। भाजपा का एक नेता दूसरे की एसीबी जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री से भी मिलने से गुरेज नहीं कर रहा है। भाजपा शासन में हुए अच्छे कार्यों पर भी भाजपाई एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कालिख पोत रहे हैं। बहरहाल, स्वतंत्रता दिवस पर यहां के भाजपाई सचमुच में अनुशासित पार्टी के नेता-कार्यकर्ता की तरह दिख रहे थे।

नए कार्यालय में महानगर अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

हीरक रोड स्थित नए भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष लाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने ध्वजारोहण किया।  इसके साथ ही सिंह ने जेसी मल्लिक रोड स्थित पुराने भाजपा कार्यालय में भी तिंरगा फहराया। ध्वजारोहण को लेकर महानगर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के बीच एक नई परंपरा पर सहमति बनी। इसके तहत अब प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस पर महानगर अध्यक्ष और गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.