Move to Jagran APP

तीन राज्यों जीत से कांग्रेसियों को मिला विटामिन, लोकसभा टिकट को भरने लगे दम

धनबाद से कांग्रेस पार्टी से प्रदेश कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन अजय दुबे, पूर्व सांसद दइई दुबे व प्रदेश सोशल मीडिया के चेयरमैन मयूर शेखर झा अभी अधिक चर्चा के केंद्र में हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 11:02 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 11:02 AM (IST)
तीन राज्यों जीत से कांग्रेसियों को मिला विटामिन, लोकसभा टिकट को भरने लगे दम
तीन राज्यों जीत से कांग्रेसियों को मिला विटामिन, लोकसभा टिकट को भरने लगे दम

धनबाद, श्रवण कुमार। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती आरंभ हो गई है। अगले साल मई से पहले लोकसभा के चुनाव होंगे जिसको लेकर कांग्रेस में सरगर्मी तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव की आहट को देखते हुए धनबाद में दावेदारों ने ताल ठोकना शुरू कर दिया है। धनबाद लोकसभा सीट से टिकट हासिल करने के लिए कांग्रेस के पुराने दिग्गज से लेकर नए चेहरे लगे हुए है। टिकट के लिए पार्टी के कार्यक्रमों से लेकर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही रांची से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग किए हुए हैं। 

loksabha election banner

अजय दुबे, ददई दुबे, मयूर शेखर लगाए हुए दमखमः धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से प्रदेश कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन अजय दुबे, पूर्व सांसद दइई दुबे व प्रदेश सोशल मीडिया के चेयरमैन मयूर शेखर झा अभी अधिक चर्चा के केंद्र में हैं। अभी ये तीनों खुलकर दावेदार के रूप में सामने आए हुए हैं जिसमें पूर्व सांसद ददई दुबे और मयूर शेखर झा अपनी सक्रियता बढ़ाए हुए हैं, तो अजय दुबे रांची से लेकर दिल्ली तक लाबिंग लगाए हुए हैं। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से एक बार सांसद रह चुके ददर्द दुबे खुलकर बोल चुके हैं कि वे यहां से पहले भी टिकट के दावेदार हैं और अब भी दावेदार हैं। वे लगातार धनबाद लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वहीं मयूर शेखर झा अपने को युवा चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं। इनकी सक्रियता से विरोधियों में खलबली मची हुई है। मयूर शेखर झा कहते हैं, वे अपना काम कर रहे हैं। बाकि पार्टी को जो फैसला होगा उसे मानेंगे। अजय दुबे पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट से धनबाद लोकसभा चुनाव का चुनाव लड़े थे। पिछले चुनाव में मोदी लहर में इनको ढाई लाख वोट आया था। प्रदेश कांग्रेस में कोर्डिनेशन कोर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन और प्रदेश इलेक्शन कमेटी में जगह देने से पार्टी में इनका कद बढ़ा है। ये इस बार भी टिकट की जुगत में पूरे दमखम के साथ लगे हैं, पिछले पांच सालों में समीकरण काफी बदल चुका है। पुराने के साथ नए चेहरे टिकट की दौड़ में कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ददई दुबे का मजदूर राजनीति बैक ग्राउंड और मयूर शेखर का युवा चेहरा टिकट की दौड़ का दिलचस्प बना सकता है। 

डॉ. अजय का धनबाद से चुनाव लडऩे का भी कयासः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार का भी धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे का कयास लगाया जा रहा है। क्योंकि, अगर जमशेदपुर लोकसभा का टिकट गठबंधन झामुमो को जाता है तो डॉ. अजय कुमार के यहां से खड़ा होने से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। धनबाद व बोकारो में पार्टी के अहम कार्यक्रमों में डॉ. अजय के शिरकत करने से इनके यहां से खड़ा होने को बल मिलता रहा है। पार्टी के अंदर अंदरूनी चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी कुछ भी कयास लगाना जल्दबाजी होगी क्योंकि जमशेदपुर सीट उनकी पहली पसंद है और वहां से उनकी दावेदारी भी मजूबत है। 

राजेंद्र सिंह व मन्नान भी रेस मेंः पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह व मन्नान मल्लिक भी धनबाद लोकसभा सीट रेस में हैं। मन्नान मल्लिक लगातार धनबाद लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। चंदनकियारी, निरसा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह भी प्रबल दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। पिछले दिनों धनबाद भ्रमण के दौरान यह कह चुके हैं कि पार्टी धनबाद से टिकट देगी तो खड़ा होने के लिए तैयार हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.