बीजीएच में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोत्तरी का सेल अध्यक्ष से मिला आश्वासन
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह और झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नई दिल्ली में सेल चेयरमैन से मिला।
धनबाद, जेएनएन। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के चेयरमैन अनिल कुमार सिंह ने बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि अस्पताल में चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों की कमी शीघ्र दूर की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह और झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नई दिल्ली में सेल चेयरमैन से मिला। सबसे पहले प्रतिनिधिमंडल के चेयरमैन को बधाई दी। इसके बाद बीजीएच में चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों की कमी दूर करने समेत समेत विभिन्न मांगों को रखा। दीपनारायण सिंह ने बोकारो स्टील प्लाट और विस्थापित किसानों की समस्या से अवगत कराया। साथ ही हवाई अड्डा विस्तार, सेल की जमीन को गलत ढंग से आवंटीत करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। चेयरमैन ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में छोटू सिंह, राजन महतो, सुखदेव रविदास शामिल थे।