सात वर्षों में देश की दिशा व दशा दोनों बदली : सांसद
सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 200 गांव में भाजपाइयों द्वारा सेवा कार्य किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कर सेवा दिवस मनाया। इसके पूर्व सांसद व ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने सांसद आदर्श गांव कुम्हारडीह में 101 जरूरतमंदों के बीच राशन सैनिटाइजर मास्क का वितरण किया।
संवाद सहयोगी, गो¨वदपुर : केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला व सभी मोर्चा ने संयुक्त रूप से गो¨वदपुर हरदेवराम धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया। 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान सांसद पीएन ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सात वर्षों में देश की दिशा व दशा दोनों बदली है। धारा 370 की समाप्ति, उज्जवला योजना, घर-घर शौचालय, तीन तलाक का खात्मा नरेंद्र मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष व निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि सेवा दिवस पर रक्तदान से बड़ी सेवा और कोई नहीं हो सकती। ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 200 गांव में भाजपाइयों द्वारा सेवा कार्य किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कर सेवा दिवस मनाया। इसके पूर्व सांसद व ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने सांसद आदर्श गांव कुम्हारडीह में 101 जरूरतमंदों के बीच राशन, सैनिटाइजर, मास्क का वितरण किया। रक्तदान करने वालों में से जया कुमार, राजेश चौधरी, हरि शंकर साव, रीता प्रसाद, राजेश दास, अफजल खान, भारती देवी,अनिमा ¨सह, प्रकाश मेहता, मदन प्रामाणिक,गोपाल पाल, अमल कुमार मंडल, संजय ¨सह, तरुण मंडल, बादल महतो, समिता मोदी,मयंक राव, सिद्धार्थ कुमार आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेव कुम्हार, सांसद प्रतिनिधि बलराम साहू, रति रंजन गिरि, दिनेश मंडल, राजेश दास, अमरदीप ¨सह, पंकज ¨सह, आयुष राणा, सरोज महतो, लखन महतो,जग्गू साव, अनूप साव, विश्वनाथ पाल, तालेवर महतो,अनिल कुमार, संगीता बास्की, सुबोध ¨सह, बमबम साव, नीतू शंकर, रंजना शर्मा राजेश शर्मा आदि का योगदान रहा।