Move to Jagran APP

झरिया में कोरोना से काल कलवित हुए लोगों को धर्मगुरुओं ने दी श्रद्धांजलि

जासं झरिया दैनिक जागरण झरिया परिवार की ओर से सोमवार को 11 बजे चिल्ड्रेन पार्क में सव

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 08:12 PM (IST)
झरिया में कोरोना से काल कलवित हुए लोगों को धर्मगुरुओं ने दी श्रद्धांजलि
झरिया में कोरोना से काल कलवित हुए लोगों को धर्मगुरुओं ने दी श्रद्धांजलि

जासं, झरिया : दैनिक जागरण झरिया परिवार की ओर से सोमवार को 11 बजे चिल्ड्रेन पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। सबसे पहले पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद लोगों ने प्रतिमा के पास वैश्विक महामारी कोरोना से असमय मौत के शिकार हुए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। सर्वधर्म प्रार्थना के बाद पार्क में पंडित रामश्रेष्ठ झा और मौलाना अजीम हबीबी ने एक साथ पौधारोपण किया। मौके पर प्रकाश शर्मा, मो अशफाक, मो अखलाक आदि थे।

loksabha election banner

---

तिसरा :अलकडीहा मंदिर में पुजारी संदीप शास्त्री, राहुल मुखर्जी ने कोरोना काल में असमय मौत के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भगवान प्रार्थना की। पुजारी ने कहा कि अकाल मृत्यु की शांति महाकाल ही कर सकते हैं। अलकडीहा पंचायत के मुखिया सुभाष मुखर्जी व चांद कुइयां पंचायत के मुखिया मनोज सिंह ने अपने पंचायत में लोगों के साथ पौधारोपण किया। लोगों से हर साल एक पौधा लगाने की अपील की।

----

जामाडोबा : डिगवाडीह डिनोबिली स्कूल प्रांगण में सर्वधर्म प्रार्थना कर कोरोना काल में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर ए अमलादोस ने ईश्वर से प्रार्थना कर कहा कि प्रभु दुनिया में कोरोना महामारी से मौत का शिकार हुए लोगों को शांति दे। पीड़ितों को जल्द ठीक कर कोरोना को समाप्त कर मनुष्य की रक्षा करें। पौधारोपण भी किया गया। मौके पर रेक्टर फादर, ऑस्कर होरो, उपप्राचार्य शांतनु दास, प्रीता सोमन, मौसमी मुखर्जी, मंतोष पंडित, डेसमंड फ्रांसिस, पी सर्वन्ति मुखर्जी, मौसमी दास, तिलक राम शर्मा आदि थे।

चासनाला : पाथरडीह अजमेरा स्थित केडीएम पब्लिक स्कूल प्रांगण में सर्वधर्म प्रार्थना कर कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। धर्मगुरु आचार्य अविनाश पाठक, मौलाना एजाज खान, ग्रंथी सेवा सिंह ने प्रार्थना की। धर्मगुरुओं ने फल व छायादार पौधे भी लगाए। मौके पर सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, पूर्व पार्षद प्रियंका देवी, चंदन महतो, सेल के अधिकारी अजय कुमार, वरुण कुमार, बीसीसीएल के अधिकारी, डीके सिन्हा, बीसीकेयू के सुंदरलाल महतो, भाजपा के उमेश यादव, राजकिशोर जैना, राहुल मिश्रा आदि थे।

---

सिदरी : सिदरी गुरुद्वारा में सर्वधर्म प्रार्थना हुई। पंडित अमर कांत झा, मौलाना अमजद शेख, फादर पास्कल और ग्रंथी बलवीर सिंह ने प्रार्थना की। चारों धर्मगुरुओं ने परिसर में पौधारोपण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने सिदरी के डीएसपी, थाना प्रभारी, धर्मगुरुओं को सरोपा देकर सम्मानित किया। शहीदी दिवस पर लोगों को शर्बत भी पिलाया। मौके पर गुरुद्वारा की प्रधान डॉ. स्मृति नागी, दिनेश सिंह, दीपक कुमार दीपू, बृजेश सिंह, रंजीत कुमार, सेवा सिंह, डीएन सिंह, राहुल राज, विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, पवन ओझा, चंद्रशेखर झा, गौतम प्रसाद आदि थे।

----

संस, बलियापुर डाक बंगला प्रांगण में सर्वधर्म प्रार्थना कर कोरोना से मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन धारण कर लोगों ने कोरोना पीड़ितों को जल्द ठीक करने के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की। मृतकों की याद में पौधारोपण भी किया गया। मौके पर धनबाद जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय महतो, प्रखंड प्रमुख श्वेता कुमारी के पति राजू महतो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रफीक अंसारी, मासस के प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, पूर्व मुखिया अशोक महतो, खगेन महतो, कन्हाई बनर्जी, लायंस क्लब के गिरधारी लाल अग्रवाल, अनवर अली खान, देबू ठाकुर, रामनाथ रजवार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.