Move to Jagran APP

Jharkhand News: रांची-देवघर इंटरसिटी का दुमका तक विस्तार, सांसद ने दिखाई झंडी, जल्द मिलेगी दिल्ली की ट्रेन

Indian Railways IRCTC रांची से देवघर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन लाकडाउन से समय से बंद थी। अब इसका विस्तार दुमका तक कर दिया गया है। दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रांची के लिए रवाना किया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 03 Mar 2022 05:56 PM (IST)Updated: Thu, 03 Mar 2022 06:05 PM (IST)
दुमका रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी को हरी झंडी दिखाते दुमका सांसद सुनील सोरेन और अन्य।

जागरण संवाददाता, दुमका। कोरोना काल में बंद रांची-देवघर इंटरसिटी का परिचालन शुरू हो गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस ट्रेन का एक्सटेंशन झारखंड की उपराजधानी दुमका तक कर दिया गया है। दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने गुरुवार को दुमका रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का रवाना किया। इस ट्रेन का परिचालन जसीडीह से आगे रांची तक पहले की रूट पर ही होगा। ट्रेन वाया धनबाद और गोमो होते हुए रांची जाएगी। 

loksabha election banner

दुमका से दिल्ली के लिए जल्द ट्रेन

दुमका से रांची के लिए गुरुवार को दूसरी यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया। भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिचालन से अब दुमका के लोग रांची आसानी से पहुंच सकेंगे। हालांकि पांच मार्च से राेज यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 3.30 बजे खुलेगी वही रांची से दुमका के लिए 01:20 बजे खुलेगी

रेलवे स्टेशन में सांसद ने ट्रेन को रवाना करने से कहा कि दुमका से रांची जाने के लिए दिन में किसी तरह की सेवा नहीं थी। बस नहीं चलने की वजह से सभी को शाम को इंटरसिटी का इंतजार करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। लोग दिन में सफर का आनंद ले सकेंगे। कहा कि जल्द ही दुमका से दिल्ली के लिए ट्रेन चलेगी। रेल मंत्री से ट्रेन के अलावा एक यार्ड और स्टेशन को और व्यवस्थित करने पर बात हुई है। इस पर काम शुरू होगा। कहा कि विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभी एक सिंगल लाइन है। आने वाले समय में दूसरी लाइन भी बिछ जाएगी। उन्होंने ट्रेन देने के लिए रेल मंत्री और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। मौके पर पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, डीआरएम परमानंद शर्मा, जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन, बिपिन अग्रवाल, दीपक स्वर्णकार, जयप्रकाश मंडल, रूपेश मंडल, सोनी हेम्ब्रम, सूरज केशरी, मोहम्मद शरीफ, इंजीनियर केएन सिंह, झामुमो के शिवा बास्की, रवि यादव, पराक्रम शर्मा व साकेत गुप्ता आदि मौजूद थे।

आंदोलन करने वालों की पूरी हुई मांग : विजय

सांसद शिबू सोरेन के प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने कहा कि दुमका में रेल के लिए 1975 में ट्रेर लाओ संघर्ष समिति बनाई थी। आंदोलन में शामिल लोगों को विश्वास नहीं होता था कि दुमका में कभी ट्रेन का परिचालन हो सकेगा। आज जो जीवित होंगे तो उन्हें खुशी महसूस हो रही होगी। कहा कि दूसरी ट्रेन का परिचालन किसी एक के प्रयास से नहीं हुआ है। सांसद शिबू सोरेन शुरू से ही इसके लिए प्रयास करते रहे। इसका प्रमाण उनके पास है। हावड़ा से वाया दुमका होते हुए दिल्ली के लिए भी एक ट्रेन चले। डीआरएम को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

हमसफर का भी हो विस्तार : अमरेंद्र

सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि सांसद ने अपने ढाई साल के कार्यक्रम में जिले के लोगों को कई सौगात दी है। दुमका जामताड़ा रेल लाइन काम चालू हो गया है। दुमका गोडडा तक चलने वाले ट्रेन जसीडीह में खड़ी रहती है। अगर इसे रात में दुमका के लिए चालू करा दिया जाए तो लोगों को और सुविधा होगी। कहा कि गोडडा से दिल्ली चलने वाले हमसफर ट्रेन को भी दुमका होते हुए दिल्ली तक चलाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.