IIT (ISM) धनबाद ने लगाई तीन स्थान की छलांग, इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची में मिला 12वां स्थान
IIT (ISM) धनबाद देश के शिक्षण संस्थानों की सूची में 22वें स्थान पर है। इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची में आइएसएम को 12वां स्थान मिला है।
By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 07:06 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 07:06 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। NIRF India Rankings 2020 for University केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को देश के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग जारी की। इसमें आइआइटी आइएसएम (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद 22वें स्थान पर है। वहीं, इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची में आइएसएम 12वें स्थान पर है। साल 2019 में यह ओवलऑल रैकिंग में 25वें स्थान पर था तथा इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची में 15वें स्थान पर था। आइआइटी आइएसएम पिछली बार की तुलना में तीन स्थान की छलांग लगाई है। हालांकि, इस लिस्ट में राज्य का कोई कॉलेज नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें