विद्यार्थियों को प्लेसमेंट में अवसर प्रदान करेगा बीआइटी का ह्यूमनबर्ड स्टार्टअप...पढ़िए डिटेल खबर
ह्यूमनबर्ड। यही नाम है उस स्टार्टअप का जो मानव और पक्षी शब्दों का संयोजन है। पंखों के रुप में मानव के कौशल के संबंध में ह्यूमनबर्ड स्टार्टअप के नजरिये को दर्शाता है। एक पक्षी की तरह उड़ान भरने की प्रेरणा देता है।
बरमेश्वर शर्मा, सिंदरी: ह्यूमनबर्ड। यही नाम है उस स्टार्टअप का जो मानव और पक्षी शब्दों का संयोजन है। पंखों के रुप में मानव के कौशल के संबंध में ह्यूमनबर्ड स्टार्टअप के नजरिये को दर्शाता है। एक पक्षी की तरह उड़ान भरने की प्रेरणा देता है। ह्यूमनबर्ड स्टार्टअप की अवधारणा है कि कोई भी व्यक्ति चमत्कार करने में सक्षम है। बशर्ते उनकी आकांक्षाएं और कौशल सेट यूनिडायरेक्शनल हो। बीआइटी सिंदरी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र अभिनव कुमार शाह ने ह्यूमनबर्ड स्टार्टअप को लांच किया है। यह स्टार्टअप नियोक्ताओं और रोजगार चाहने वालों के बीच सेतु के रुप में काम करने वाला एक आनलाइन प्लेटफार्म है। यह दोनों छोरों पर
विद्यार्थियों को कई सुविधाएं प्रदान करता है। नियोक्ताओं को उनकी रिक्तियों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की तलाश में सहायता के लिए भर्ती सहायता जैसी सेवाओं की जानकारी देता है। विपरीत छोर पर रोजगार चाहने वाले विभिन्न नौकरी या इंटर्नशिप का मूल्यांकन कर अभ्यर्थियों को उनके कौशल के अनुरूप अवसर प्रदान करता है।
अभिनव कुमार शाह का कहना है कि ह्यूमनबर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि अभ्यार्थियों की डिग्री या औपचारिक शैक्षणिक योग्यता के बावजूद नौकरी के लिए उनके कौशल को महत्वपूर्ण निर्धारक के रूप में रखा जाए।
अभिनव ने बताया कि ह्यूमनबर्ड स्टार्टअप ने सपनों को साकार करने के लिए देश में अनेक कालेजों और विश्वविद्यालयों के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल के साथ सहयोग की पेशकश की है। ताकि छात्रों को ह्यूमनबर्ड स्टार्टअप की सेवाएं प्रदान किया जा सके। ताकि ह्यूमनबर्ड स्टार्टअप ओर संस्थानों के सहयोग से इन डिमांड कौशल की आहर्ता रखने वाले अभ्यर्थियों को उपयुक्त प्लेसमेंट का अवसर प्रदान प्राप्त हो सके।