भालगढ़ा में दीवार गिरने से पांच बच्चों समेत महिला जख्मी
संवाद सहयोगी झरिया झरिया थाना क्षेत्र के भालगड़ा तारा बागान निवासी सतीश कुमार के कच्चे घ
By Edited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 01:23 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 09:23 AM (IST)
संवाद सहयोगी, झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के भालगड़ा तारा बागान निवासी सतीश कुमार के कच्चे घर की दीवार बुधवार देर रात गिर गई। दीवार गिरने से घर में मौजूद एक महिला और उसके पांच बच्चे जख्मी हो गए। छोटे बच्चों को परिजनों ने खींचकर मलवे से बाहर निकाला। दीवार गिरने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के रहने वालों ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले हुई बारिश से दीवार की मिट्टी गीली हो गई थी। बुधवार की रात वह दीवार का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। सतीश ने बताया कि दिनभर रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रिक्शा चलाकर रात में जब घर आया तो कुछ देर बाद ही जोर से आवाज हुई। अंदर जाकर देखा तो घर की दीवार गिर गई थी। इसमें बच्चे दब गए थे। आसपास के लोगों की सहायता से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। सतीश ने बताया कि घर में 8 वर्षीय वर्षा कुमारी, 5 वर्षीय नीतीश कुमार, 3 वर्षीय राजू कुमार, 3 वर्षीय तिगी कुमारी, दो माह का पुत्र और पत्नी संध्या देवी को दीवार गिरने से चोट लगी है। सतीश यहां पिछले 10 वर्ष से मिट्टंी का घर बनाकर रह रहा है। वह प्रतिवर्ष दीवार की मरम्मत भी कराता है। दीवार गिरने से बच्चे डर गए हैं सभी बच्चों को पड़ोसियों के घर में भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें