Move to Jagran APP

BJP नेत्री से दुष्कर्म की कोशिश में MLA ढुलू पर कसा शिकंजा, हाई कोई ने पूछा-क्यों नहीं दर्ज हुई FIR Dhanbad News

धनबाद जिला भाजपा की मंत्री कमला कुमारी ने विधायक ढुलू महतो पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए कतरास थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 02:43 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 07:33 AM (IST)
BJP नेत्री से दुष्कर्म की कोशिश में MLA ढुलू पर कसा शिकंजा, हाई कोई ने पूछा-क्यों नहीं दर्ज हुई FIR Dhanbad News
BJP नेत्री से दुष्कर्म की कोशिश में MLA ढुलू पर कसा शिकंजा, हाई कोई ने पूछा-क्यों नहीं दर्ज हुई FIR Dhanbad News
रांची, जेएनएन। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एके गुप्ता की अदालत में भाजपा की महिला नेत्री के साथ यौन शोषण मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने पर राज्य के पुलिस महानिदेशक और धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक से जवाब तलब किया है। अदालत ने दोनों अधिकारियों से पूछा है कि महिला द्वारा थाने में जाकर और ऑनलाइन शिकायत करने के बाद अभी तक प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई? मामले में अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।
विधायक पर 28 मामले दर्जः सुनवाई के दौरान पीडि़ता के अधिवक्ता राजीव कुमार ने अदालत को बताया कि विधायक के खिलाफ कई थानों में 28 केस दर्ज हैं। सत्ता पक्ष के विधायक होने के नाते पुलिस उनके खिलाफ कुछ भी नहीं कर रही है। इस मामले में सभी गवाहों के खिलाफ विधायक ने फर्जी केस दर्ज करा दिया है। अधिवक्ता ने अदालत से कहा कि यह मामला यूपी के उन्नाव कांड की तरह है। विधायक के रसूख के चलते पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उनकी ओर से विधायक पर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई गई है।
गेस्ट हाउस में की दुष्कर्म की कोशिशः बता दें कि इस संबंध में पीडि़त महिला ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि विधायक ढुलू महतो वर्ष 2015 से ही उनके पीछे पड़े हैं। हाल ही में टूंडू गेस्ट हाउस में बुलाकर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया था। पीडि़ता ने कतरास थाना में इसकी लिखित शिकायत की थी। लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है।
पीडि़ता ने आत्मदाह का किया था प्रयास :
विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होता देख पीडि़त महिला ने 22 नवंबर 2018 को कतरास थाना के पास अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया और कतरास थाना ले गए, लेकिन पुलिस ने इस मामले में अब तक कुछ नहीं किया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.