Move to Jagran APP

किसके खाते में जाएगा धनबाद 20 सूत्री उपाध्यक्ष ? कांग्रेस उत्साहित तो झामुमो खेमे में मायूसी

झारखंड में 20 सूत्री कमेटियों के गठन की राजनीति चरम पर है। कई जिलों के प्रखंड कमेटियों की घोषणा हो चुकी है। अब जिला उपाध्यक्षों की सूची का इंतजार है। धनबाद में किसे मिलेगा 20 सूत्री उपाध्यक्ष का पद ? कांग्रेस और झामुमो नेताओं के बीच चर्चा का केंद्र है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 07:39 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 07:39 AM (IST)
किसके खाते में जाएगा धनबाद 20 सूत्री उपाध्यक्ष ? कांग्रेस उत्साहित तो झामुमो खेमे में मायूसी
धनबाद बीस सूत्री उपाध्यक्ष पर झामुमो-कांग्रेस की नजर ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। लंबे इंतजार के बाद सूबे की गठबंधन सरकार ने जिला एवं प्रखंड बीस सूत्री कमेटियों का गठन करना शुरू कर दिया है। खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, साहिबगंज, पाकुड़ एवं जामताड़ा जिला में बीस सूत्री कमेटियों का गठन हो चुका है। धनबाद एवं रांची जिला बीस सूत्री कमेटियों का पेंच अभी भी फंसा हुआ है। झामुमो व कांग्रेस दोनों ही पार्टी धनबाद व रांची दोनों जिला पर अपना दावा कर रही है। इधर झामुमो एवं कांग्रेस दोनों ही सूत्रों ने दावा किया है कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि धनबाद जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के खाते में जाएगी। जिले का कोई वरिष्ठ कांग्रेस नेता ही जिला बीस सूत्री कमेटी का अगला उपाध्यक्ष होगा।

loksabha election banner

वर्ष 2005 में भी गठबंधन सरकार के समय कांग्रेस के नवल किशोर प्रसद सिंह जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष बने थे। कांग्रेस में अब तक पार्टी के जिलाध्यक्ष को ही बीस सूत्री उपाध्यक्ष बनाने की परंपरा रही है। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने इस बार भी यही फार्मूला बनाया है। ऐसे में जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के लिए इस बार सुनहरा मौका है। धनबाद में झामुमो को अब तक जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष की कुर्सी नहीं मिली है। धनबाद में बीस सूत्री कमेटियों पर सत्ताधारी पार्टी झामुमो एवं कांग्रेस के बीच अंतिम समय तक जोर आजमाइश चल रही है। कांग्रेस अभी भी अपना भविष्य धनबाद जिला में तलाश रही है। इसी कारण धनबाद में बीस सूत्री कमेटियों पर कांग्रेस का पूरा फोकस है। इसके बावजूद यह तय है कि बीस सूत्री कमेटियों पर कांग्रेसी बाजी मारेंगे। झामुमो इस दौड़ में पिछड़ जाएगा। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के खाते में जाएगी।

जिला बीस सूत्री सदस्यों में आधी हिस्सेदारी की कोशिश झामुमो कर रहा है। उपाध्यक्ष के अलावा सात से आठ लोगों को जिला बीस सूत्री कमेटी का सदस्य बनाया जाएगा। जिला बीस सूत्री सदस्य में झामुमो आधी भागीदारी चाह रहा है। टुंडी, तोपचांची, पूर्वी टुंडी, निरसा एवं बलियापुर प्रखंड कमेटियों पर झामुमो का जोर है जबकि धनबाद, झरिया, बाघमारा, गोङ्क्षवदपुर आदि प्रखंडों में कांग्रेस हावी रहेगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष को बीस सूत्री कमेटी का जिला उपाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष को प्रखंड बीस सूत्री समिति का अध्यक्ष बनाने का फार्मूला तय हुआ है। जहां प्रखंड अध्यक्ष झामुमो के खाते में जाएगा, वहा प्रखंड उपाध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने की कोशिश कांग्रेस कर रही है। झामुमो के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद ङ्क्षसह ने बताया कि बीस सूत्री कमेटियों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन चुकी है। बहुत जल्द इसकी घोषणा कर दी जाएगी। विदित हो कि धनबाद के छह विधानसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस व झामुमो का एक-एक सीट क्रमश: झरिया एवं टुंडी पर कब्जा है। इसके अलावा धनबाद एवं बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने भाजपा को कांटे की टक्कर दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.