Move to Jagran APP

Hemant Soren: मुख्यमंत्री ने झारखंड में सभी रिक्त भरने का किया एलान, दुमका को दी 140 करोड़ की साैगात

Hemant Soren दो दिन में उप राजधानी में 140 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया गया है लोगों को ऋण दिया गया है अनुदान राशि वितरित की गई है। अब यह सिलसिला अनवरत चलता रहेगा।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 10:09 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 10:09 AM (IST)
Hemant Soren: मुख्यमंत्री ने झारखंड में सभी रिक्त भरने का किया एलान, दुमका को दी 140 करोड़ की साैगात
Hemant Soren: मुख्यमंत्री ने झारखंड में सभी रिक्त भरने का किया एलान, दुमका को दी 140 करोड़ की साैगात

दुमका, जेएनएन। Chief Minister Hemant Soren दुमका विधानसभा उपचुनाव साधने में जुटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में सभी विभागों के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए झारखंड लोक सेवा आयोग में चेयरमैन एवं सदस्यों की नियुक्ति का काम जल्द शुरू होगा। कर्मचारी चयन आयोग में भी अध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त किया जाएगा ताकि तेजी से लोगों को रोजगार दिया जा सके। 

loksabha election banner

140 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण 

आने वाले दिनों में दुमका विधानसभा उपचुनाव होना है। मुख्यमंत्री द्वारा बरहेट सीट पर बने रहने और दुमका से इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव होना है। सोरेन हर हाल में उपचुनाव जीतना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने तीन दिन तक दुमका में डेरा डाल अभियान चलाया। अंतिम दिन बुधवार को दुमका इंडोर स्टेडियम में सरकार आपके द्वार का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से आम लोगों के बीच जाने में थोड़ा वक्त लगा है। अब वे पहले की तरह लगातार लोगों के बीच जाएंगे। दो दिन में उप राजधानी में 140 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया गया है, लोगों को ऋण दिया गया है, अनुदान राशि वितरित की गई है। अब यह सिलसिला अनवरत चलता रहेगा। 

कोरोना की दवा नहीं, इसलिए बेहद सतर्क रहें

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है। इसकी दवा नहीं बनी है, न इलाज है। इसलिए सतर्क रहें। जहां भीड़ है, वहां जाने से परहेज करें। हमेशा मुंह और नाक को ढके रहें। अपना और अपनों का ख्याल रखना होगा। जनता आपके द्वार कार्यक्रम के बाद विधायक स्टीफन मरांडी के साथ सीएम ने रांची के लिए उड़ान भरी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.